फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan major hurdle in political reconciliation in Pakistan, says Nawaz Sharif

Pakistan: 'राजनीतिक सुलह के लिए इमरान गंभीर नहीं', शरीफ बोले- उनकी पार्टी बदले की भावना से काम नहीं करती

Sun, 09 Jun 2024 02:54 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 09 Jun 2024 02:54 PM IST
सार

Pakistan: सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शरीफ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री खान खुद वार्ता की प्रक्रिया में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जो सार्थक वार्ता के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है। नवाज ने पार्टी सांसदों से कहा जब कोई गंभीर नहीं है तो कोई कैसे बातचीत कर सकता है?

विज्ञापन
Imran Khan major hurdle in political reconciliation in Pakistan, says Nawaz Sharif
नवाज शरीफ - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक और पूर्व पीएम इमरान खान को देश में राजनीतिक सुलह के रास्ते में मुख्य बाधा बताया है। शरीफ ने राजनीतिक सुलक के लिए बातचीत के प्रति सत्तारूढ़ पीएमएल-एन पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि वह बदले की भावना से काम नहीं करती है। शरीफ ने यह टिप्पणी शुक्रवार शाम को पार्टी सीनेटरों के साथ एक बैठक के दौरान की। इस बैठक में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के साथ बातचीत के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। 

विज्ञापन


सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शरीफ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री खान खुद वार्ता की प्रक्रिया में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जो सार्थक वार्ता के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है। नवाज ने पार्टी सांसदों से कहा, 'जब कोई गंभीर नहीं है तो कोई कैसे बातचीत कर सकता है?' शरीफ (74) ने अतीत की उन घटनाओं का जिक्र किया, जब खान ने दोस्ती के प्रस्ताव ठुकराए थे। शरीफ ने कहा यह रचनात्मक वार्ता करने के प्रति अनिच्छा का संकेत है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, "मैं खुद बानी गाला (इमरान खान के घर) गया। हमारी ईमानदारी को हमारी कमजोरी माना जाता है।"। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद बातचीत के महत्व को रेखांकित करने के लिए नवाज ने कड़े विरोध का सामना करने के बावजूद दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के साथ अपनी मुलाकात का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि वह राजनीतिक प्रतिशोध में विश्वास नहीं करते थे, इसलिए उन्होंने और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लोकतंत्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफ ने कहा कि उनके मन में किसी के खिलाफ कोई राजनीतिक प्रतिशोध या दुर्भावना नहीं है, यहां तक कि उन लोगों के खिलाफ भी जिन्होंने अतीत में उन्हें सत्ता से बाहर रखने का प्रयास किया था। नवाज शरीफ ने कहा, 'मैं राजनीतिक बदला लेने वाला व्यक्ति नहीं हूं। पीएमएल-एन अध्यक्ष ने कहा कि खान के कार्यकाल के दौरान उन्हें जेल की कोठरी का एसी हटवाने के लिए धमकाया गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक प्रतिशोध में विश्वास नहीं करते। तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ ने कहा कि खान अभी जेल की सजा काट रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी सोचा भी नहीं। खान ने बार-बार कहा है कि वह केवल "वास्तविक हितधारकों" के साथ बातचीत करेंगे। खान ने पीएमएल-एन पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के साथ सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी के जनादेश को चुराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed