फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan found guilty of inciting attacks on military installations on May 9 Pakistan Govt World News Hindi

Imran Khan: इमरान खान को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों के लिए उकसाने का दोषी पाया गया, अदालत में बोली पाक सरकार

Sat, 22 Jul 2023 04:38 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 22 Jul 2023 04:38 AM IST
सार

 पीटीआई प्रमुख इमरान खान शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश हुए। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजक ने कहा कि खान नौ मई के हमलों की साजिश रचने के दोषी हैं और सबूत इकट्ठा करने के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी है।

विज्ञापन
Imran Khan found guilty of inciting attacks on military installations on May 9 Pakistan Govt World News Hindi
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लाहौर के कोर कमांडर हाउस सहित सैन्य प्रतिष्ठानों पर नौ मई को हुए हमलों के लिए लोगों उकसाने का दोषी पाया गया है। सरकारी वकील ने शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) में यह बयान दिया। हालांकि, अदालत ने आतंकवाद से जुड़े पांच मामलों में इमरान खान की अग्रिम जमानत को आठ अगस्त तक बढ़ा दिया।

विज्ञापन


अदालत के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि एक विशेष अभियोजक ने शुक्रवार को एटीसी को बताया कि पंजाब पुलिस की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) ने नौ मई को सैन्य और सरकारी भवनों पर हुए हमलों की जांच पूरी कर ली है और इमरान खान को आतंकवाद के लिए उकसाने और अन्य आरोपों का दोषी पाया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश हुए। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजक फरहाद अली शाह ने कहा कि खान नौ मई के हमलों की साजिश रचने के दोषी हैं और सबूत इकट्ठा करने के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी है। शाह ने कहा कि पीटीआई प्रमुख ने एक अभियान का नेतृत्व किया और नौ मई के हमलों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को सेना के खिलाफ उकसाया। उनके उकसावे के कारण सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलीलें सुनने के बाद एटीसी न्यायाधीश ने इमरान खान की अग्रिम जमानत आठ अगस्त तक बढ़ा दी और सरकारी वकील को अगली सुनवाई पर और अधिक दलीलें पेश करने का निर्देश दिया।

नौ मई को पाकिस्तान में हुई थी हिंसा
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को पाकिस्तान में हिंसा फैल गई थी। पीटीआई कार्यकर्ताओं ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित दर्जनों सैन्य और सरकारी भवनों में तोड़फोड़ करने के साथ आग लगा दी थी। इसके बाद पुलिस ने पीटीआई के 10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था और 100 से अधिक पर सैन्य कानून के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।


खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, चार लोग घायल  
वहीं, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बाजौर जिले में शुक्रवार को विस्फोट होने से चार लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। उन्होंने आगे कहा कि रिमोट कंट्रोल के जरिए बम विस्फोट किया गया था। बाजौर जिले के प्रमुख पुलिस अधिकारी नजीर खान ने कहा कि शुक्रवार की नमाज के बाद लोग वाहन से घर जा रहे थे, इस दौरान बम विस्फोट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed