फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan fired Maleeha lodhi from Pakistan permanent representative in UN

संयुक्त राष्ट्र में अहमियत नहीं मिली तो इमरान ने पाक की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा को हटाया 

Tue, 01 Oct 2019 05:55 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Oct 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan fired Maleeha lodhi from Pakistan permanent representative in UN
Maleeha Lodhi - फोटो : Twitter

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अपनी स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी को हटा दिया है। उनकी जगह पर मुनीर अकरम को नियुक्त किया गया है। पाक ने यह बदलाव संयुक्त राष्ट्र संघ की हालिया आमसभा के ठीक बाद किया है। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पर पाक को संयुक्त राष्ट्र में अहमियत न मिलने के चलते यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


मलीहा फरवरी 2015 से संयुक्त राष्ट्र में पाक की स्थायी प्रतिनिधि थीं। वहीं, अकरम 2002-2008 तक इस पद पर रह चुके हैं। पाक की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या का मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाने को लेकर असमति के कारण तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अकरम को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फिलस्तीनी लड़की को बताया था कश्मीरी

मलीहा ने सितंबर 2017 में संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर में कथित अत्याचार का मुद्दा उठाया था। इसके समर्थन में उन्होंने एक जख्मी लड़की की फोटो दिखाकर उसे कश्मीरी बताया था। हालांकि बाद में पता चला कि वह फोटो फलस्तीनी लड़की थी। जिसे 2014 में गाजा में लिया गया था।


इस घटनाक्रम के चलते मलीहा और पाक की काफी आलोचना हुई थी। हाल ही में मलीहा ने पाक पीएम इमरान खान और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए जॉनसन को विदेश मंत्री लिख दिया था। इसे लेकर भी उनकी सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed