{"_id":"5d7f90578ebc3e01376a8e9c","slug":"imran-khan-brings-up-the-kashmir-issue-all-time-but-on-uyghurs-he-closes-his-eyes-says-dolkun-isa","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इमरान हर समय कश्मीर मुद्दा उठाते हैं, पर उइगर मुस्लिमों पर अपनी आंखें बंद कर लेते हैं'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'इमरान हर समय कश्मीर मुद्दा उठाते हैं, पर उइगर मुस्लिमों पर अपनी आंखें बंद कर लेते हैं'
Mon, 16 Sep 2019 07:25 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 16 Sep 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
जिनेवा में विश्व उइगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉल्कुन ईसा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर उइगर मुस्लिमों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान हर समय कश्मीर मुद्दे को उठाते हैं लेकिन जब बात उइगरों की आती है तो वे अपनी आंखें बंद कर लेते हैं और चीन की नीति का समर्थन करते हैं। यह एक दोयम दर्जे और शर्म की बात है।
विज्ञापन
डॉल्कुन ईसा ने आगे कहा कि पाकिस्तान के पीएम अच्छी तरह से जानते हैं कि चीन सरकार उइगर मुसलमानों के लिए क्या कर रही है, लेकिन वह इसपर बात नहीं करना चाहते हैं। पाकिस्तान मानवाधिकारों के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ताओं में से एक है और चीन वास्तविकता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छिपा रहा है।
विज्ञापन
Dolkun Isa, President of World Uyghur Congress, in Geneva: Pakistan Prime Minister brings up the Kashmir issue all the time but when it comes to the Uyghurs he closes his eyes and supports China's policy, this is a double standard, it is a shame. https://t.co/NRIVyFCcF9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 16, 2019
बता दें कि इमरान खान इंटरव्यू देकर कश्मीर मामले को हवा देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कतर के मीडिया संस्थान अलजजीरा को दिए इंटरव्यू में पत्रकार ने इमरान खान की बोलती बंद कर दी। अलजजीरा के पत्रकार ने जब इमरान से पूछा कि उन्हें कश्मीर के मुसलमानों के मानवाधिकार की तो चिंता है, पर चीन में उइगर मुसलमानों के मुद्दे पर क्या उन्होंने चीनी राष्ट्रपति से बात की?
इसपर इमरान बोले- 'नहीं हमने चीन से इस बारे में बात नहीं की। मैं कश्मीर और पाकिस्तान की आंतरिक समस्याओं को लेकर इतना व्यस्त हूं कि उइगर मुसलमानों के साथ चीन क्या कर रहा है, इस बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता। वो चीन में हैं, मुझे यहां सामना करने दीजिए।