फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan appealed people to be patient among the rising inflation

महंगाई की मार से परेशान पाकिस्तान, पीएम इमरान ने की लोगों से धीरज रखने की अपील

Sat, 11 May 2019 09:31 AM IST
Shilpa Thakur भाषा, इस्लामाबाद 
भाषा, इस्लामाबाद  Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 11 May 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan appealed people to be patient among the rising inflation
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : File Photo

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकार किया कि देश के लोग बढ़ती महंगाई से जूझ रहे हैं। उन्होंने कर्ज में डूबी अर्थव्यवस्था के उबरने तक लोगों से 'मजबूत बने रहने' की अपील की है।

विज्ञापन


उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही है कि खान की सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से राहत पैकेज प्राप्त करने के करीब है।
विज्ञापन


रावलपिंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खान ने कहा, 'यह पूरी तरह सही है कि हमारे लोग कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। बिजली महंगी है। गैस महंगी है।' उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि महंगाई बढ़ रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार ठप होने से घर बेचने को मजबूर है जनता

व्यापार ठप होने का सीधा असर ट्रक ऑपरेटर्स पर पड़ा है। 14 फरवरी से लेकर अब तक ट्रक ऑपरेटर्स ने केवल 250 ट्रक ही बेचें हैं। इनमें से कईं ट्रक ऑपरेटर ऐसे भी हैं, जिन्होंने बैंक से लोन लेकर ट्रक खरीदा था। ऐसे में अब उनके लिए किस्त चुकाना मुश्किल हो गया है। उनका हाल इतना बुरा है कि वो अब अपनी जमीन और घर बेचने के लिए मजबूर हैं।
 

इंतजार के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति

इस संदर्भ में अटारी ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के प्रधान कुलविंदर सिंह संधू ने बताया कि, 'आईसीपी बनने के बाद 160 लोगों ने 517 गाड़ियां खरीदी थीं। लेकिन भारत की ओर से आयात शुल्क बढ़ाने के बाद से काम पूरी तरह से बंद हो गया है। एक डेढ़-महीने इंतजार भी किया कि शायद काम चल जाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।' 

 

पाकिस्तान में आई भुखमरी की नौबत 

कुली यूनियन के प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि, 'आईसीपी में कुल 2400 कुली लगे हुए थे। सभी एक हजार से 500 रुपये की दिहाड़ी कमा लेते थे और घर परिवार आराम से चल रहा था। लेकिन काम बंद होने से भुखमरी की नौबत आ गई है।' उन्होंने कहा कि अब दुकान वाले राशन भी उधार पर नहीं देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed