फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan again accepts giving training to Mujahideen, says we spent 100 billion dollars on them

पाक ने मानी मुजाहिद्दीन को प्रशिक्षण देने की बात, इमरान बोले- सात लाख करोड़ किए खर्च

Fri, 13 Sep 2019 08:59 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 13 Sep 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan again accepts giving training to Mujahideen, says we spent 100 billion dollars on them
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

आंतक के पनाहगार पाकिस्तान ने एक बार फिर माना है कि उसने आतंकी संगठन मुजाहिद्दीन को न केवल प्रशिक्षण दिया बल्कि उनपर अपनी अर्थव्यवस्था के 100 बिलियन डॉलर यानी लगभग सात लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकियों को शरण देने की बात कबूली है। लेकिन उसका कहना है कि उसने सोवियत के खिलाफ जिहाद किया था जिसे कि अमेरिका का सीआईए फंड दिया करता था।

विज्ञापन


विज्ञापन



इमरान खान ने कहा, '80 के दशक में जब सोवियत ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया तो हम इन मुजाहिद्दीन लोगों को उसके खिलाफ जिहाद करने का प्रशिक्षण दिया करते थे। इन लोगों को पाकिस्तान ने प्रशिक्षित किया। जिसे अमेरिका के सीआईए से फंड मिलता था। अब एक दशक बाद अफगानिस्तान में अमेरिका पहुंचा और वही समूह जो पाकिस्तान में है ने यह कहना शुरू कर दिया कि क्योंकि अमेरिकी यहां हैं, यह अब जिहाद नहीं रह गया। यह आतंकवाद बन गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह एक बड़ा विरोधाभास था और मैंने दृढ़ता से महसूस किया कि पाकिस्तान को तटस्थ रहना चाहिए था क्योंकि इसमें शामिल होने से ये समूह हमारे खिलाफ हो गए। हमने अपने 70,000 लोगों को खो दिया। हमने उनपर अपनी अर्थव्यवस्था के सात लाख करोड़ रुपये खर्च किए। अंत में अमेरिका ने हमपर अफगानिस्तान में सफल न होने का आरोप लगाया। मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान के साथ बहुत अनुचित हुआ है।'

 


गुरुवार को पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज अहमद शाह ने कबूल किया था कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर अरबों रुपये खर्च किए हैं। एजाज अहमद ने कहा था कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने आतंकी संगठन पर अरबों रुपये खर्च किए ताकि वह मुख्यधारा में बना रहे। ये उनेक इशारे पर ही अफगानिस्तान में लड़ रहे थे और ये उनकी जिम्मेदारी हैं कि वो उन आतंकियों को नौकरी दें, और पैसे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed