{"_id":"5e563cca8ebc3ef3951e3237","slug":"imran-government-nawaz-sharif-declared-absconder-for-violating-bail-terms","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर इमरान सरकार ने नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर इमरान सरकार ने नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित किया
Wed, 26 Feb 2020 03:09 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Feb 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इमरान सरकार ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। नवाज शरीफ फिलहाल लंदन में बीमारी का इलाज करा रहे हैं। नवाज पर लंदन में इलाज कर रहे डॉक्टरों से मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं कर उन्होंने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है, इसलिए उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह जानकारी बुधवार को स्थानीय मीडिया में दी गई है। शरीफ (70) इलाज के लिए पिछले साल नवंबर में लंदन गए थे। लाहौर हाईकोर्ट ने मेडिकल आधार पर उन्हें चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
शरीफ के डॉक्टर के अनुसार, तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ को दिल की गंभीर बीमारी है जिसके लिए उनकी सर्जरी होनी है। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक सरकार ने मंगलवार को शरीफ की जमानत अवधि न बढ़ाने और उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गठित बोर्ड के सामने मेडिकल रिपोर्ट पेश न करके जमानत शर्तों का उल्लंघन करने के लिए भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में संघीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सूचना पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक आवान ने कैबिनेट बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नवाज शरीफ के लंदन में किसी भी अस्पताल की अपनी मेडिकल रिपोर्ट न देने पर मेडिकल बोर्ड ने उनके द्वारा भेजे गए मेडिकल प्रमाणपत्र को खारिज कर दिया है और उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है।
फिरदौस ने कहा कि आज से कानून के अनुसार नवाज शरीफ भगोड़े हैं और अगर वह देश नहीं लौटते हैं तो उन्हें घोषित अपराधी माना जाएगा।