फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran government going through economic crisis, Big relief by IMF

कंगाली से गुजर रही इमरान सरकार को बड़ी राहत, आईएमएफ ने दिए 45 करोड़ डॉलर

Fri, 27 Dec 2019 10:26 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 Dec 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Imran government going through economic crisis, Big relief by IMF
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बड़ी राहत मिली है। आईएमएफ ने फिर से पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर का बेलआउट पैकेज दिया है। आईएमएफ ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद की दूसरी किश्त के तौर पर 45.24 करोड़ डॉलर की रकम मुहैया कराई।

विज्ञापन


एआरवाई न्यूज ने पाकिस्तान के स्टेट बैंक के प्रवक्ता के हवाले से यह खबर दी है। केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि आईएमएफ की ओर से यह रकम अगले हफ्ते बैंक में डाल दी जाएगी। इस मदद से पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का भंडार 14 मिलियन डॉलर से बढ़कर 10.9 अरब डॉलर हो जाएगा। आईएमएफ ने इस साल जुलाई में आर्थिक मदद की पहली किश्त मुहैया कराई थी। इससे पहले आईएमएफ ने अप्रैल में पाकिस्तान के लिए तीन साल के बेलआउट (राहत पैकेज) पैकेज पर सहमति जताई थी। 1980 के दशक के बाद पाकिस्तान के लिए यह 13वां राहत पैकेज है।

विज्ञापन

कर्ज के तले दबा है पाकिस्तान

दिसंबर की शुरुआत में भी पाकिस्तान ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 1.3 अरब डॉलर का कर्ज लिया था। इसके अलावा उसने चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे मित्र देशों से 10.40 अरब डॉलर का कर्ज लिया है। हाल के कुछ वर्षों में पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बिल्कुल सुस्त पड़ गई है। वह विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में उसे जरूरी खर्चे निकालने के लिए विभिन्न मंचों से कर्ज लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमएफ ने दी थी नसीहत

आईएमएफ ने हाल में पाकिस्तान को आतंकवाद के वित्त पोषण पर रोक नहीं लगाने के लिए नसीहत दी थी। आईएमएफ ने कहा था कि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) द्वारा पाकिस्तान को काली सूची में डालने की स्थिति में वह बर्बाद हो जाएगा। एफएटीएफ ने पाक को फरवरी, 2020 तक अपनी ‘ग्रे सूची’ में डाला है। उसने कहा है कि पाक अगर उसकी ओर से सौंपे गए 27 में से 22 बिंदुओं का अनुपालन करने में विफल रहता है, तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed