{"_id":"67752a6dff1c8b81f30c2306","slug":"important-neighbour-dependent-on-india-in-many-ways-bangladesh-army-chief-on-ties-with-india-news-in-hindi-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष ने भारत को बताया अहम पड़ोसी, कहा- दोनों देशों के बीच लेनदेन वाला संबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष ने भारत को बताया अहम पड़ोसी, कहा- दोनों देशों के बीच लेनदेन वाला संबंध
Wed, 01 Jan 2025 05:13 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:13 PM IST
सार
बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष वेकर उज जमान ने कहा कि बड़े पैमाने पर भारत के लोग बांग्लादेश में काम करते हैं। यहां से कई लोग इलाज के लिए वहां जाते हैं।
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश संबंध
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल वेकर उज जमान ने भारत को एक महत्वपूर्ण पड़ोसी बताया। उनका यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। उन्होंने कहा कि ढाका कई मायनों में नई दिल्ली पर निर्भर है। जनरल जमान ने बताया कि बांग्लादेश के कई लोग इलाज के लिए भारत आते हैं और भारत से काफी सामान यहां आयात किया जाता है। बांग्लादेश मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश का संबंध आदान-प्रदान वाला है।
भारत को बताया महत्वपूर्ण पड़ोसी
बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल वेकर उज जमान ने कहा, "भारत और बांग्लादेश के बीच आदान-प्रदान वाला संबंध है। संबंध निष्पक्षता पर निर्भर होने चाहिए। बांग्लादेश को भारत से अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे।" जब उनसे दोनों देशों के बीच कुछ अनसुलझे मुद्दों पर बातचीत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "भारत एक महत्वपूर्ण देश है। हम कई मामलों में भारत पर निर्भर हैं। भारत को भी हमसे सुविधाएं मिल रही हैं। बड़े पैमाने पर उनके लोग यहां काम करते हैं। बांग्लादेश से कई लोग इलाज के लिए भारत जाते हैं। हम उनसे कई सारी चीजें खरीदते हैं। यह एक आदान-प्रदान वाला संबंध है।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे संबंध निष्पक्षता पर आधारित होने चाहिए। अगर कोई देश किसी से लाभ प्रदान करता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। अगर हम अपना लाभ उठाना चाहते हैं तो दोषी भी हम ही हैं। हमें इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। हमें समानता के आधार पर अच्छे संबंध बनाने चाहिए।"
विज्ञापन
भारत के रणनीतिक हितों का ध्यान रखने का दिया आश्वासन
जनरल जमान ने बताया कि बांग्लादेश ऐसा कुछ भी नहीं करेगा, जो भारत के रणनीतिक हितों के खिलाफ हो। उन्होंने कहा, "जब हम उनके हितों का ध्यान रखेंगे तो वे भी हमारे हितों का समान ध्यान रखेंगे।" बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश का दौरा किया था। इस साल अगस्त में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से हटने और मोहम्मद यूनुस के सत्ता संभालने के बाद से यह भारत की तरफ से पहली बांग्लादेश की पहली उच्च स्तरीय बैठक थी।
बांग्लादेश पहुंचकर विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए इच्छुक है। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं पर हो रहे हिंसा को लेकर चिंता भी जताई थी।
संबंधित वीडियो