{"_id":"5e1cead88ebc3e882254d23c","slug":"impeachment-speaker-nancy-pelosi-said-enough-evidence-to-remove-trump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाभियोग मामला: स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा, ट्रंप को पद से हटाने के लिए पर्याप्त सबूत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महाभियोग मामला: स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा, ट्रंप को पद से हटाने के लिए पर्याप्त सबूत
Tue, 14 Jan 2020 03:58 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 14 Jan 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग की सुनवाई के दौरान ट्रंप को पद से हटाने के लिए पर्याप्त सबूत मिले हैं। उच्च सदन में राष्ट्रपति के विरुद्ध सुनवाई से पहले पेलोसी के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार को विपक्षी डेमोक्रेटिक कॉकस के साथ बैठक करने वाली हैं। बैठक में सदन द्वारा पारित महाभियोग के दो आर्टिकल्स (अनुच्छेदों) को भेजने के लिए जरूरी औपचारिक मतदान की तैयारी पर चर्चा होनी है। ट्रंप पर महाभियोग प्रक्रिया चलाने की मंजूरी मिलने के बाद से ही पेलोसी के पास ये आर्टिकल्स हैं।
विज्ञापन
ट्रंप पर आरोप हैं कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में संभावित डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की छवि खराब करने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति से गैर कानूनी मदद मांगी थी। पेलोसी को उम्मीद है कि सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल गवाहों और मुकदमे में नए सबूत देने के लिए सहमत होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा हमने महत्वपूर्ण काम पूरा कर दिया है। हम चाहते थे कि जनता गवाहों की जरूरत को समझे। अब गेंद उनके पाले में है। यदि रिपब्लिकनों ने भूल की तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
नहीं चलना चाहिए महाभियोग: ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सुझाव देते हुए सीनेट को कहा कि उनके खिलाफ चल रहे महाभियोग का मामला खारिज कर देना चाहिए। राष्ट्रपति पर महाभियोग के लिए कुछ ही दिनों में सीनेट की कार्यवाही शुरू होगी। अमेरिकी इतिहास में यह तीसरी राष्ट्रपति महाभियोग जांच होगी।