फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Impeachment proposal against President Donald Trump may come next week Democrats making plan

ट्रंप को अपमानित करने के लिए व्हाइट हाउस छोड़ने का बनाया जा रहा दबाव

Sun, 10 Jan 2021 04:06 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Jan 2021 04:06 AM IST
सार

  • 170 नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप को हटाने संबंधी दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर
  • अलास्का के रिपब्लिकन सीनेटर लिजा मुर्कोव्स्की ने भी कहा, पद छोड़ें राष्ट्रपति 

विज्ञापन
Impeachment proposal against President Donald Trump may come next week Democrats making plan
US President Donald Trump - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी संसद पर ट्रंप समर्थकों की हिंसा के बाद ताजा घटनाक्रम में डेमोक्रेट सांसद राष्ट्रपति के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग लाने की जमीनी कार्ययोजना बना रहे हैं। इस संबंध में अगले सप्ताह प्रस्ताव लाने की योजना है। अमेरिकी संसद भवन में भड़की हिंसा पर डेमोक्रेटों को कुछ रिपब्लिकन नेताओं का साथ भी मिल रहा है। ये सांसद ट्रंप को अपमानित करने के लिए व्हाइट हाउस छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास व्हाइट हाउस में सिर्फ 11 दिन ही बचे हैं, जबकि प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष पहले ही ट्रंप के इस्तीफा नहीं देने पर महाभियोग की धमकी दे चुकी हैं। सदन में 170 डेमोक्रेटों ने ट्रंप को हटाने संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी किए हैं, रोड आइलैंड के प्रतिनिधि डेविड सिसिलिन, कैलिफोर्निया के टेड लियू, मैरीलैंड के जेमी रस्किन और अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन



हालांकि पेंस इसके खिलाफ हैं। शनिवार को पेलोसी और अन्य शीर्ष डेमोक्रेट नेता उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कैबिनेट को ट्रंप के खिलाफ 25वें संशोधन के लिए मांग करते दिखे। डेमोक्रेटों की महाभियोग कार्ययोजना को अलास्का से रिपब्लिकन सीनेटर लिजा मुर्कोव्स्की का भी साथ मिला। उन्होंने ट्रंप को पूरी तरह पार्टी छोड़ने की मांग की। इस बीच, पेलोसी ने परमाणु हथियार के इस्तेमाल की आशंका को लेकर ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिली से भी मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा के बीच सीनेटरों को फोन करते रहे ट्रंप
कैपिटल हिल पर बुधवार को एक तरफ ट्रंप समर्थक हमला बोलकर हिंसा पर उतारू थे और दूसरी तरफ ट्रंप और उनके वकील रूडी गिलियानी इस कोशिश में लगे थे कि इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती में देरी हो जाए। इसके लिए उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटरों को फोन किए। सीएनएन ने बताया कि दोनों ने सीनेटर माइक ली, टॉमी ट्यूबरविले से बात की और यह समझाने की कोशिश की कि गिनती में देरी करें।

अमेरिकी इतिहास के सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं ट्रंप : बाइडन
अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास में सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा है जो ट्रंप उनके शपथ कार्यक्रम में शामिल होने नहीं आ रहे हैं। बाइडन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, मैं एक वर्ष से भी ज्यादा वक्त से कहता आ रहा हूं कि ट्रंप इस पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। लिहाजा उन्हें हटाने के विचार का मेरे हिसाब से कोई अर्थ नहीं है। उन्हें हटाने का एकमात्र त्वरित तरीका 20 जनवरी को मेरा शपथ ग्रहण है। उससे पहले या बाद में क्या कार्रवाई की जाए, इसपर कांग्रेस को फैसला लेना है। मैं बस उनके पद छोड़ने को लेकर उत्सुक हूं।

पद संभालने के तत्काल बाद आव्रजन संबंधी कानून पेश करूंगा
बाइडन ने कहा कि वह पद संभालने के तत्काल बाद ट्रंप प्रशासन की नीतियों को पटलते हुए एक आव्रजन कानून लेकर आएंगे। इन्हें विचार-विमर्श के लिये उचित समितियों को भेजा गया है। बाइडन ने कहा कि वह पर्यावरण के मुद्दों पर ट्रंप प्रशासन के आदेशों की भी समीक्षा करेंगे।

ट्विटर के खाता बंद करने पर भड़के ट्रंप, अपना प्लेटफार्म लाएंगे
ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया है। निजी खाता निलंबित होने के बाद ट्रंप ने राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर जमकर हमला बोला, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया। ट्विटर ने घोषणा की कि उसने ‘हिंसा और उकसावे के खतरे’ के चलते निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया है। 

जवाब में राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर से कहा कि यह अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने की कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही अपना नया प्लेटफार्म तैयार करने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि ट्विटर ने कुछ ही मिनटों में ट्रंप के ये सभी ट्वीट डिलीट कर दिए। ट्विटर ने राष्ट्रपति का निजी खाता स्थायी रूप से बंद करने का फैसला ट्रंप के यह कहने के बाद किया कि वे बाइडन के शपथ समारोह में नहीं जाएंगे।

ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उनके पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन और ट्रंप समर्थक अटॉर्नी सिडनी पॉवेल के अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच, अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रंप के फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भी स्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। 


पेलोसी की कुर्सी पर बैठने वाला गिरफ्तार
एफबीआई ने अरकंसास के उस शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अमेरिकी संसद पर ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद आई तस्वीरों में प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के कार्यालय में कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दिया था। शीर्ष निकाय के उप संघीय अभियोजक केन कोल ने बताया कि रिचर्ड बारनेट को लिट्ल रॉक में गिरफ्तार कर लिया गया। वहां उसने अध्यक्ष के कुछ संदेशों को हटा दिया था। उस पर तीन आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed