Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iftar party at White House amid West Asia conflict, President Donald Trump said- Ramadan Mubarak

Ramadan: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- रमजान मुबारक

Fri, 28 Mar 2025 01:02 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Fri, 28 Mar 2025 01:02 PM IST
सार

इन दिनों पश्चिम एशिया में इस्राइल हमास के बीच संघर्ष छिड़ा है। अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ युद्ध विराम अब ठप पड़ गया है।इस बीच व्हाइट हाउस में हुई इफ्तार पार्टी के कई मायने हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने पार्टी के दौरान मुस्लिमों का शुक्रिया अदा किया। 

विज्ञापन
Iftar party at White House amid West Asia conflict, President Donald Trump said- Ramadan Mubarak
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच अमेरिका के व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी हुई। वार्षिक इफ्तार पार्टी की मेजबानी करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी अमेरिकी मुस्लिमों को रमजान मुबारक कहा। ट्रंप ने कहा कि हम मुस्लिम समुदाय से किए गए वादों को निभा रहे हैं। मध्य पूर्व में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उनका समर्थन करने वाले लाखों मुस्लिम-अमेरिकियों का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन

  
इफ्तारी से पहले संबोधन में ट्रंप ने कहा कि नवंबर में मुस्लिम समुदाय हमारे साथ था और जब तक मैं राष्ट्रपति हूं मैं आपके साथ रहूंगा। आप भी यह जानते हैं। हम हर दिन मुस्लिम समुदाय से किए गए अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। मेरा प्रशासन ऐतिहासिक अब्राहम समझौते के आधार पर मध्य पूर्व में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए अथक कूटनीति में लगा हुआ है। जिसके बारे में सभी ने कहा था कि यह असंभव होगा। अब हम इसे शुरू करने जा रहे हैं। बाइडन ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  ट्रंप के मंत्रियों के चैट ग्रुप से यमन पर हमले की गुप्त योजना लीक होने पर बवाल क्यों, क्या यह अपराध है?
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे पास चार महान देश थे। अब्राहम समझौते के महत्व के बावजूद कुछ नहीं हुआ। लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत जल्दी पूरा होने वाला है। लोग इसके बारे में पहले से ही बात कर रहे हैं। उन्हें बहुत पहले ही यह कर लेना चाहिए था। हम बस शांति चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने क्यों रद्द किए भारत के 2000 वीजा अपॉइंटमेंट? निर्वासन विवाद के बीच सामने आया चौंकाने वाला जवाब

उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने के दौरान हर दिन मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास करते हैं और प्रार्थना और ईश्वर के प्रति समर्पण पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। फिर दुनिया भर के मुसलमान हर रात अपने परिवारों और दोस्तों के साथ मिलते हैं और सर्वशक्तिमान को धन्यवाद देते हैं। इसके इफ्तार डिनर के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। हम सभी पूरी दुनिया के लिए शांति की कामना कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के नेताओं, राजनयिकों और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed