फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'If Russia releases Ukrainian soldiers, then we will return your soldiers', Zelensky's proposal to North Korea

Ukraine War: 'यूक्रेनी सैनिकों को छोड़े रूस तब हम आपके जवान लौटाएंगे', जेलेंस्की का उत्तर कोरिया को प्रस्ताव

Mon, 13 Jan 2025 08:45 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: बशु जैन Updated Mon, 13 Jan 2025 08:45 AM IST
सार

यूक्रेन की सेना ने रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में रूसी सैनिकों के साथ लड़ रहे दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ लिया था। अब  जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को उनके सैनिकों को सौंपने के लिए तैयार है, अगर वह रूस में बंदी बनाए हमारे सैनिकों की रिहाई कराता है। सैनिकों की अदला-बदली के जरिये यह संभव है।

विज्ञापन
'If Russia releases Ukrainian soldiers, then we will return your soldiers', Zelensky's proposal to North Korea
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस की मदद कर रहे उत्तर कोरिया के सामने एक प्रस्ताव रखा है। जेलेंस्की ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया रूस में बंद यूक्रेन के सैनिकों की रिहाई कराता है तो वह कुर्स्क क्षेत्र में पकड़े गए उत्तर कोरियाई सैनिकों को छोड़ने के लिए तैयार है।  शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन की सेना ने रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में रूसी सैनिकों के साथ लड़ रहे दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ लिया है। दोनों सैनिकों ने अपनी राष्ट्रीयता का कोई प्रमाण नहीं दिया था।

विज्ञापन


एक्स पर जेलेंस्की ने लिखा कि यूक्रेन उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को उनके सैनिकों को सौंपने के लिए तैयार है, अगर वह रूस में बंदी बनाए हमारे सैनिकों की रिहाई कराता है। सैनिकों की अदला-बदली के जरिये यह संभव है। साथ ही यह भी संभावना है कि यूक्रेन की सेना ने अन्य उत्तर कोरियाई सैनिकों को भी पकड़ा होगा। यह केवल समय की बात है कि हमारे सैनिक दूसरों को पकड़ने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन

 


जेलेस्की ने लिखा कि दुनिया में इस बात पर कोई संदेह नहीं रहना चाहिए कि रूसी सेना उत्तर कोरिया से सैन्य सहायता पर निर्भर है। पुतिन ने तीन साल पहले नाटो को अल्टीमेटम देने और इतिहास को फिर से लिखने के प्रयासों के साथ शुरुआत की थी, लेकिन अब वह उत्तर कोरिया की सैन्य सहायता के बिना काम नहीं चला सकते।

उन्होंने लिखा कि जो उत्तर कोरियाई सैनिक वापस नहीं लौटना चाहते हैं, उनके लिए अन्य विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं। विशेष रूप से जो लोग कोरिया में इस युद्ध के बारे में सच्चाई फैलाकर शांति को और करीब लाने की इच्छा व्यक्त करते हैं, उन्हें वह अवसर दिया जाएगा।

साझा किया वीडियो
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें दो पुरुष बिस्तरों पर आराम कर रहे थे और कमरे में खिड़कियों पर जंगले लगे थे। दोनों के शरीर पर पट्टियां बंधी थीं। इनसे एक अनुवादक बात कर रहा है। एक उत्तर कोरियाई सैनिक कह रहा है कि उसे पता ही नहीं था कि वह यूक्रेन से युद्ध लड़ने जा रहा है। उसे कमांडरों ने बताया था कि यह केवल एक प्रशिक्षण है। वह उत्तर कोरिया वापस लौटना चाहता है। जबकि दूसरा युवक बोल रहा है कि वह वही करेगा जो उसे कहा जाएगा, लेकिन अगर उसे मौका मिला तो वह यूक्रेन में रहना चाहता है।


दक्षिण कोरिया एजेंसी ने भी किया था दावा
पिछले दिनों राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि लगभग 3,000 उत्तर कोरियाई सैनिक युद्ध में मारे या घायल हो गए हैं जब वे रूसी सेना के साथ लड़ाई में शामिल हुए थे। इस पर दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी ने बताया कि 26 दिसंबर को पकड़े गए उत्तर कोरियाई सैनिक की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। एजेंसी ने अनुमान जताया था कि 1,000 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं और इसका कारण युद्ध भूमि के माहौल और ड्रोन हमलों का सामना करने में उनकी कमी बताई गई है। 

रूस ने किया यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा
वहीं रूस ने पूर्वी यूक्रेन के दो गांवों पर कब्ज़ा करने का दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के सैनिकों ने पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में यंतर्ने गांव पर कब्ज़ा कर लिया। यह कुराखोव से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) दक्षिण-पश्चिम में है। कुराखोव एक महत्वपूर्ण रसद केंद्र है। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सैनिकों ने उत्तरपूर्वी खार्किव क्षेत्र के कलिनोवे गांव पर भी कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed