फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   if Employees will not get vaccinated in 75 days then he will be dismissed

बाइडन की सख्ती: कर्मचारियों को 75 दिन में लगवाना होगा टीका, नहीं होंगे बर्खास्त

Sat, 11 Sep 2021 06:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 11 Sep 2021 06:50 AM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी श्रम विभाग जल्द ही नियमावली जारी करेगा। इसके तहत सौ कर्मचारियों से अधिक वाले कारोबारों में सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगवानी होगी। अन्यथा हर हफ्ते उनकी कोरोना जांच होगी।

विज्ञापन
if Employees will not get vaccinated in 75 days then he will be dismissed
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना टीका लगवाने से रह गए बाकी अमेरिकियों को भी वैक्सीन लगवाने की मुहिम छेड़ दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सभी केंद्रीय कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इनकार कर रहे कर्मचारियों पर कई तरह की सख्तियां की गई हैं। उन्हें 75 दिन के भीतर टीका लगवाना है। बिना उचित कारण टीकाकरण से इनकार पर बर्खास्तगी जैसे सख्त प्रावधान किए गए हैं।

बाइडन ने अमेरिका के कम से कम दो-तिहाई कर्मचारियों को वैक्सीन लगाकर सुरक्षित करने का बीड़ा उठाया है। इन नियमों का पालन निजी कंपनियों के कर्मचारियों को भी करना होगा। ऐसा नहीं कर पाने वाले कर्मी पर 14 हजार डालर का जुर्माना भी लगेगा। 
विज्ञापन


विमान में मास्क न पहना तो 3000 डॉलर तक जुर्माना
इसके अलावा, विमान यात्रा के दौरान मास्क ठीक से न पहनने वाले का जुर्माना 250 डालर से बढ़ा दिया गया है। पहली बार गलती करने वाले को 500 से एक हजार डालर तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। जबकि दूसरी बार ऐसे गलती पर एक हजार से तीन हजार डालर का जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed