{"_id":"6543d85c53b2c1621f0e4905","slug":"idf-chief-says-israeli-forces-have-surrounded-gaza-city-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Isreal-Hamas: 'गाजा की घेराबंदी कर शहर में घुसी इस्राइली सेना'; जनरल हर्जी हलेवी बोले- अब आर-पार की लड़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Isreal-Hamas: 'गाजा की घेराबंदी कर शहर में घुसी इस्राइली सेना'; जनरल हर्जी हलेवी बोले- अब आर-पार की लड़ाई
Thu, 02 Nov 2023 10:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:42 PM IST
सार
आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा कि हम जीवन की पवित्रता के नाम पर एक ऐसे दुश्मन के खिलाफ लड़ रहे हैं जो मौत और विनाश का प्रतिनिधित्व करता है। हम एक शक्तिशाली सेना के रूप में नैतिक दिशा-निर्देश के साथ लड़ते हैं। हम न्याय और नैतिकता के उन मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं जिन पर देश की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन
इस्राइली वायुसेना का गाजा में हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास और इस्राइल के बीच चल रही जंग को तीन सप्ताह से भी ज्यादा समय हो गया है। हाल-फिलहाल में इसके थमने के आसार नजर नहीं आ रहे। इस संघर्ष ने अब तक 9,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। इस बीच, इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने बताया है कि इस्राइली सैनिकों ने गाजा शहर को घेर लिया है। इतना ही नहीं सैनिक शहर के भीतर घुस कर चुके हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को उन्होंने कहा कि हम युद्ध में एक और महत्वपूर्ण चरण में आगे बढ़ चुके हैं। हमारी सेनाएं उत्तरी गाजा के केंद्र में हैं। वे वहां जमीनी आक्रमण कर रही हैं। हालांकि घने और जटिल शहरी क्षेत्र में लड़ाई के लिए पेशेवर लड़ाई और साहस की आवश्यकता है। उन्होंने अपनी सेना का जोश बढ़ाते हुए आगे कहा कि हम जीतना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
गाजा से विदेशी पासपोर्ट धारकों को राफा सीमा से मिस्र जाने दिया जा रहा है। इस्राइली कमांडर ब्रिगेडियर जनरल इत्जिक कोहेन ने कहा, हम गाजा शहर के द्वार पर हैं और हमास से सीधा मुकाबला जारी है। हमास व इस्लामी जिहाद के लड़ाके टैंकों पर गोलीबारी करके वापस सुरंगी नेटवर्क में गायब होकर गुरिल्ला युद्ध छेड़ रहे हैं। निवासियों ने कहा, यहां पूरी रात बमबारी चली और हमारे घर हिलते रहे। बहुत-से लोग खून से लथपथ शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए मलबा खंगालते दिखे। 400 विदेशी राफा क्रॉसिंग से मिस्र के लिए निकले।
विज्ञापन
आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने कहा कि हम जीवन की पवित्रता के नाम पर एक ऐसे दुश्मन के खिलाफ लड़ रहे हैं जो मौत और विनाश का प्रतिनिधित्व करता है। हम एक शक्तिशाली सेना के रूप में नैतिक दिशा-निर्देश के साथ लड़ते हैं। हम न्याय और नैतिकता के उन मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं जिन पर देश की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई उस आतंकवादी संगठन के खिलाफ है, जिसने घृणित और भयानक युद्ध अपराध किए। उन्होंने कहा कि इस युद्ध की कीमत दर्दनाक है। अब तक जमीनी कार्रवाई में हमारे 18 सैनिक मारे गए हैं। हमने युद्ध में अपने सर्वश्रेष्ठ जवानों को खो दिया है। उनके परिवारों के प्रति हमारी सांत्वना है, लेकिन हम जीतना जारी रखेंगे।
इस दौरान उनसे गाजा को ईंधन आपूर्ति के बारे में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ईंधन के उपयोग की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम एक सप्ताह से अधिक समय से, हर दिन गाजा पट्टी में स्थिति की जांच करते हैं। हमें बताया है कि अस्पतालों में ईंधन खत्म हो जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। निरीक्षण के साथ ही ईंधन को अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान हलेवी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए वह सब कुछ करेंगे जिससे पता लगे कि यह हमास के सैन्य उद्देश्यों की पूर्ति नहीं करेगा।
इस बीच, राफा क्रॉसिंग पर एक फलस्तीनी अधिकारी वाएल अबू उमर ने गाजा छोड़ने वाले विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि कम से कम 400 विदेशी नागरिक गाजा छोड़ कर राफा क्रॉसिंग के माध्यम से मिस्र जा चुके हैं।
9,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए
राफा। हमास ने कहा कि 7 अक्तूबर के बाद से अब तक युद्ध में 9,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। प्रवक्ता डॉ. अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि गाजा में 9,061 लोग मारे गए हैं, जिनमें 3,760 लोग 18 साल से कम उम्र के हैं। गाजा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध के प्रथम 25 दिनों में 3,600 से अधिक फलस्तीनी बच्चे जान गंवा चुके हैं।
अस्पतालों के खाली होने के आदेश से मरीजों को परेशानी : डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि गाजा पट्टी में अस्पतालों को जबरन खाली कराने से सैकड़ों मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाएगी। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयेसस ने कहा कि गाजा शहर और उत्तरी गाजा में 23 अस्पतालों को खाली करने का आदेश दिया गया है। जिनेवा में टेड्रोस ने हजारों घायलों की मदद के लिए इस्राइल-हमास युद्ध में मानवीय विराम का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा, गाजा में 21,000 लोग घायल और 14 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। गाजा में हो रही भयावहता का वर्णन करने के लिए हमारे पास शब्द कम पड़ रहे हैं।
बाइडन का युद्ध में कुछ देर विराम का आह्वान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि फलस्तीन में मानवीय जरूरतों की आपूर्ति सुनिश्चित के लिए इस्राइल-हमास युद्ध में ‘कुछ देर विराम’ की जरूरत है। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक प्रदर्शनकारी के आह्वान पर यह बात कही। यह आह्वान बाइडन और व्हाइट हाउस के शीर्ष सहयोगियों के अब तक रहे रुख से अलग है।
गाजा को भारत की मानवीय मदद से आपत्ति नहीं : गिलोन
नई दिल्ली में इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि भारत द्वारा गाजा को मानवीय मदद भेजने से तेल अवीव को कोई आपत्ति नहीं, क्योंकि जरूरतमंदों को मदद दी जा रही है। हमास नेता खालिद मशाल के केरल में फलस्तीन समर्थक रैली में टेली कान्फ्रेंसिंग सेे भाग लेने पर गिलोन बोले, भारत की ओर से हमास को आतंकी संगठन के रूप में स्वीकृति देने के बाद ऐसी गतिविधियां रुकेंगी।