{"_id":"5c61a646bdec2273875d58e2","slug":"i-work-more-than-the-former-president-said-us-president-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरामतलबी पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई, पूर्व राष्ट्रपति की तुलना में अधिक करता हूं काम ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आरामतलबी पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई, पूर्व राष्ट्रपति की तुलना में अधिक करता हूं काम
Mon, 11 Feb 2019 10:13 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कामकाजी दिनों का 60 प्रतिशत हिस्सा एक्जेक्यूटिव टाइम के तौर पर बिताने को लेकर सफाई दी। इतना वक्त आराम को देने का बचाव करते हुए ट्रंप कहा कि वह किसी भी पूर्व राष्ट्रपति से अधिक काम करते हैं। एक्सियोस में प्रकाशित सूचनाओं के अनुसार, ट्रंप के कामकाजी दिनों का 60 प्रतिशत हिस्सा एक्जेक्यूटिव टाइम की श्रेणी में डाला गया है।
विज्ञापन
आराम के इस वक्त का अर्थ है कि ट्रंप ने इस दौरान फोन किए, समाचार पत्र पढ़े, ट्वीट किए और टीवी देखा। राष्ट्रपति ने इस पर स्पष्टीकरण दिया, इस खाली समय को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए। ट्रंप ने कहा, ‘एक्जेक्यूटिव टाइम शब्द का जब इस्तेमाल किया गया है तब मैं आमतौर पर काम कर रहा होता हूं आराम नहीं। वास्तव में, मैं किसी भी पूर्व राष्ट्रपति की तुलना में अधिक काम करता हूं।’
विज्ञापन
अपने कामकाज के तरीकों का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘सच यह है कि जब मैंने राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था तब हमारा देश अव्यवस्थित था। कमजोर होती सेना, कभी ना खत्म होने वाले युद्ध, उत्तर कोरिया के साथ हालात, सीमा, आव्रजन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई समस्याएं और बहुत कुछ।’ अपनी कुशलता पर जोर देते हुए उन्होंने खुद को कर्मठ बताया।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम से ज्यादा काम करते हैं ट्रंप : मिक
कार्यकारी चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुल्वानी ने कहा, ‘सुबह साढ़े छह बजे से कार्यालय में फोन आना शुरू होते हैं, जो रात 11 बजे तक आते रहते हैं। मैं इस बात का आश्वासन दे सकता हूं कि ट्रंप अपने तय कार्यक्रम से कहीं अधिक काम कर रहे हैं।’ ट्रंप ने कथित तौर पर लीक के मामले में गहन जांच के आदेश दिए हैं। मुल्वानी ने कहा कि व्हाइट हाउस को आरोपी के इस सप्ताह पहचाने जाने की उम्मीद है।