US: 'मुझे उनसे नफरत है', राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस का समर्थन करने वाली टेलर स्विफ्ट पर ट्रंप का वार
पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वॉल्ज को वोट देने का एलान किया था। स्विफ्ट ने कहा था कि मैंने पूरी जांच पड़ताल की है। मैंने अपनी पसंद का चुनाव कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का समर्थन करने पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने गायिका टेलर स्विफ्ट पर हमला बोला है। ट्रंप ने कहा कि मुझे पॉप स्टार से नफरत है।
पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वॉल्ज को वोट देने का एलान किया था। अमेरिकन गायिका टेलर स्विफ्ट ने कहा था कि आप में से कई लोगों की तरह मैंने भी आज बहस देखी। अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो अब उन मुद्दों पर रिसर्च करने का एक अच्छा समय है जो आपके लिए सबसे अधिक मायने रखते हैं। एक मतदाता के तौर पर, मैं इस बात का ध्यान रखती हूं कि मैं इस देश के लिए उनकी प्रस्तावित नीतियों और योजनाओं के बारे में जितना हो सके उतना देखूं और पढ़ूं।'
मैंने अपनी पसंद का चुनाव कर लिया: स्विफ्ट
स्विफ्ट ने कहा था कि मैंने पूरी जांच पड़ताल की है। मैंने अपनी पसंद का चुनाव कर लिया है। आपको अपनी जानकारी खुद जुटानी है और फिर चुनाव करना है। मैं विशेष रूप से पहली बार मतदाताओं से यह भी कहना चाहती हूं कि याद रखें कि मतदान करने के लिए, आपको पंजीकृत होना होगा। मुझे यह भी लगता है कि जल्दी मतदान करना बहुत आसान है। मैं अपनी कहानी में शुरुआती मतदान तिथियों और जानकारी को पंजीकृत करने और खोजने के लिए लिंक करूंगी।'
क्या है मामला
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के रनिंग मेट जेडी वैंस ने बिना बच्चों वाली महिलाओं पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को वोट न दें, जिनके बच्चे न हों। इन लोगों का भविष्य में कोई योगदान नहीं होगा। ऐसे में जब टेलर स्विफ्ट ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने समर्थन की घोषणा की तो उन्होंने खुद को चाइल्डलैस कैट लेडी यानी बिना बच्चों वाली महिला बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.