फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   I don't have more to add..." White House refrains from commenting on pro-Khalistani terrorist Pannun

India-USA: व्हाइट हाउस ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर बोलने से किया इनकार, कहा- अभी इस पर चर्चा होनी बाकी है

Tue, 18 Jun 2024 07:13 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, वाशिंगटन
अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jun 2024 07:13 AM IST
सार

खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून के मामले मे व्हाइट हाउस ने बोलने से इनकार कर दिया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अभी इस पर चर्चा होनी है। एनएसए जेक सुलिवन भारत दौरे पर हैं। सुलिवन ही इस पर चर्चा के बाद जानकारी देंगे।

विज्ञापन
I don't have more to add..." White House refrains from commenting on pro-Khalistani terrorist Pannun
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : एक्स/ShayanKrsna

विस्तार

व्हाइट हाउस ने सोमवार को खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की नाकाम साजिश के सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन जो कि भारत में हैं। वह इस पर चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि इस विषय पर बोलने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। इस पर जेक सुलिवन बोलेंगे जो कि अभी भी भारत में हैं और इस पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


किर्बी ने कहा, ‘सुलिवन की इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य  अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों की तलाश करना था, खासकर जब उभरती हुई प्रौद्योगिकी की बात आती है।’ सुलिवन 17 से 18 जून तक की दिल्ली यात्रा पर हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के बाद बाइडन प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी की पहली भारत यात्रा है।
विज्ञापन


सुलिवन के दौरे के पहले दिन अमेरिकी एनएसए सुलिवन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल (आईसीईटी) की वार्षिक बैठक में भाग लिया। यह बैठक राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हुई। यह दोनों देशों के बीच दूसरी आईसीईटी की बैठक है। जो कि 17 और 18 जून को हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नों देशों की तरफ से फैक्ट शीट जारी की गई
सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक जेक सुलिवन और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच आईसीईटी वार्ता हुई। जिसके बाद भारत और अमेरिका की तरफ से एक फैक्ट शीट जारी किया गया। जिसमें कहा गया है, "अंतरिक्ष में अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने, मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग के लिए एक रणनीतिक ढांचे के समापन का जश्न मनाया जा रहा है।" नासा जॉनसन स्पेस सेंटर में इसरो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए उन्नत प्रशिक्षण शुरू करने की दिशा में काम करेगा।

सिंथेटिक एपर्चर रडार के प्रक्षेपण की तैयारी
अब दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां नासा और इसरो, सिंथेटिक एपर्चर रडार के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहीं हैं। सिंथेटिक एपर्चर रडार संयुक्त रूप से विकसित किया गया एक उपग्रह है। इस उपग्रह को जलवायु परिवर्तन और अन्य वैश्विक चुनौतियों से निपटने के प्रयासों के तहत तैयार किया गया है। सिंथेटिक एपर्चर रडार 12 दिनों में दो बार पृथ्वी की सतह का नक्शा तैयार करेगा।

एनआईएसएआर- नासा और इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार का संक्षिप्त रूप है। यह पृथ्वी की जमीन और बर्फ की सतहों की गतिविधियों को बेहद सूक्ष्मता से निगरानी करने के लिए दोनों संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है।


NISAR रिफ्लेक्टर एंटीना के साथ रडार डेटा एकत्र करेगा
NISAR लगभग 40 फीट (12 मीटर) व्यास वाले ड्रम के आकार के रिफ्लेक्टर एंटीना के साथ रडार डेटा एकत्र करेगा। यह पृथ्वी की भूमि और बर्फ की सतहों में एक इंच के अंश तक परिवर्तन का निरीक्षण करने के लिए इंटरफेरोमेट्रिक सिंथेटिक एपर्चर रडार या इनएसएआर नामक सिग्नल-प्रोसेसिंग तकनीक का उपयोग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed