फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   I am transgender, don’t tell my dad: Elon Musk’s daughter told aunt after cutting ties with father

Elon Musk: 'मैं ट्रांसजेंडर हूं, पापा को मत बताना', मस्क से नाता तोड़ने के बाद बेटी ने आंटी से कही थी ये बात

Sat, 02 Sep 2023 04:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 02 Sep 2023 04:15 PM IST
सार

लेखक इसाकसन ने बताया कि मस्क का मानना है कि क्रॉसरोड्स स्कूल फॉर आर्ट्स एंड साइंसेज ने उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया, जिससे उसे लगता था कि जो भी अमीर होता है वह बुरा ही होता है। 
 

विज्ञापन
I am transgender, don’t tell my dad: Elon Musk’s daughter told aunt after cutting ties with father
एलन मस्क। - फोटो : ANI

विस्तार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर वह अपनी ट्रांसजेंडर बेटी की वजह से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में लेखक वाल्टर इसाकसन ने मस्क के जीवन से जुड़ी एक किताब ‘एलन मस्क’ प्रकाशित की है। इसमें दावा किया गया है कि मस्क की बेटी ने अपनी आंटी को अपने लिंग परिवर्तन के बारे में बताया था, लेकिन साथ ही अपने पिता को इस बारे में कुछ नहीं बताने को कहा था। तब से ही मस्क अपनी बेटी से नाराज हैं।

विज्ञापन

साल 2021 में अलग होने की जताई थी इच्छा

दरअसल, साल 2021 में मस्क की बेटी जेवियर अलेक्जेंडर मस्क ने कोर्ट में अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रखने और नए जन्म प्रमाण पत्र पर अपनी नई जेंडर आइडेंटिटी दिखाने की अर्जी दी थी। साथ ही अपने बायोलॉजिकल पिता के साथ अलग होने की इच्छा जताई थी। 

विज्ञापन

किताब से खुलासे

किताब से पता चलता है कि मस्क की 16 वर्षीय बेटी विवियन जेना विल्सन ने लिंग परिवर्तन के बारे में सबसे पहले अपनी आंटी को बताया था। उसने उन्हें एक मैसेज किया था कि मैं ट्रांसजेंडर हूं और मेरा नाम अब जेना है। साथ ही उसने लिखा था कि इस बारे में पापा को मत बताना।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल पर लगाया आरोप
लेखक इसाकसन ने बताया कि मस्क अपनी बेटी को कम्युनिस्ट बुलाते हैं। उनका मानना है कि विवियन कैलिफोर्निया में अपने स्कूल से प्रभावित थी, जिसके लिए 50 हजार डॉलर हर साल देने पड़ते थे। इसी के चलते उसने रिश्ता तोड़ लिया। मस्क मानते है कि क्रॉसरोड्स स्कूल फॉर आर्ट्स एंड साइंसेज ने उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया, जिससे उसे लगता था कि जो भी अमीर होता है वह बुरा ही होता है। 

उन्होंने कहा कि वह केवल समाजवाद में विश्वास करने से आगे बढ़कर पूरी तरह कम्युनिस्ट बन गई और यह सोचने लगीं कि सभी अमीर लोग बुरे होते हैं। बता दें, मस्क की संपत्ति 257.5 अरब डॉलर है। ऐसा नहीं है कि मस्क ने पहली बार इस बारे में कुछ बोला हो, लेकिन उन्होंने इस बार स्कूल पर खासा निशाना साधा है। मस्क ने कहा बेटी से अलग होना उनके लिए दर्द भरा अनुभव है। 

मस्क की खुद की हरकतें बनी वजह

रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क के आरोप के बावजूद यह ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि उनकी बेटी ने स्कूल या कॉलेजों से प्रभावित होकर ऐसा कदम उठाया है। बल्कि उनकी अपनी हरकतें हैं। दरअसल, मस्क ट्रांसजेंडर लोगों के बेहद आलोचक रहे हैं और उन्होंने कई मौकों पर उनका मजाक भी उड़ाया है। मस्क का ट्रांसजेंडर मुद्दों पर आलोचनात्मक टिप्पणियां करने का इतिहास रहा है। साल 2020 में, उन्होंने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए समर्थन व्यक्त किया, लेकिन कई सर्वनामों के उपयोग की आलोचना की। 

ऑनलाइन दस्तावेज में बदल दिया गया है जेवियर का नाम

मस्क की बेटी का पहला नाम जेवियर अलेक्जेंडर मस्क है। उसकी मां का नाम जस्टिन विल्सन है, जिन्होंने 2008 में एलन मस्क को तलाक दे दिया था। कुछ समय पहले जेवियर पुरुष से महिला में बदल गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन दस्तावेज में जेवियर नाम बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed