{"_id":"67b1d84bcfa09858bf00a148","slug":"i-am-the-mother-of-elon-musk-s-13th-child-tesla-ceo-gave-the-first-reaction-on-the-woman-s-claim-read-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: 'मैं एलन मस्क के 13वें बच्चे की मां', महिला के दावे पर टेस्ला के सीईओ ने दी पहली प्रतिक्रिया; पढ़ें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: 'मैं एलन मस्क के 13वें बच्चे की मां', महिला के दावे पर टेस्ला के सीईओ ने दी पहली प्रतिक्रिया; पढ़ें
Sun, 16 Feb 2025 05:51 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:51 PM IST
सार
Elon Musk: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने आखिरकार उस अफवाह पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है, जिसमें एक महिला की तरफ से दावा किया जा रहा था कि वो उनके 13वें बच्चे की मां है। बता दें कि, एलन मस्क 12 बच्चों को पिता हैं, जो तीन अलग-अलग महिलाओं से हुए हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क / एश्ले क्लेयर
- फोटो : X / @stclairashley / @elonmusk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक महिला, एश्ले सेंट क्लेयर, के दावे, 'वह उनके 13वें बच्चे की मां हैं', के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। जब सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैलने लगा, तो एलन मस्क ने एक्स पर केवल 'Whoa' लिखकर प्रतिक्रिया दी। यह प्रतिक्रिया उस पोस्ट पर आई जिसमें कहा गया था कि एश्ले बीते पांच सालों से यह योजना बना रही थीं कि वह मस्क के बच्चे की मां बनें।
26 वर्षीय कंजर्वेटिव इंफ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने शुक्रवार को एक पोस्ट में लिखा, 'पांच महीने पहले मैंने एक बच्चे को जन्म दिया। एलन मस्क उसके पिता हैं।' उन्होंने इसके साथ ही लैटिन भाषा में 'Alea iacta est' (हिंदी में: पत्थर की लकीर) भी लिखा। एश्ले ने कहा कि उन्होंने अब तक यह जानकारी अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए छुपाकर रखी थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि टैब्लॉयड मीडिया इस खबर को प्रकाशित करने वाला है, तो उन्होंने खुद इसे सार्वजनिक करने का फैसला किया।
विज्ञापन
'कानूनी सहमति पर बातचीत चल रही'
वहीं एश्ले के प्रतिनिधि, ब्रायन ग्लिक्लिच ने एक बयान में कहा कि एलन मस्क और एश्ले सेंट क्लेयर निजी तौर पर सह-पालन (बच्चे का पालन) को लेकर समझौते पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि एलन जल्द ही अपने पिता होने की सार्वजनिक रूप से पुष्टि करेंगे ताकि इस मामले को लेकर फैल रही बेवजह की अटकलें खत्म हो सकें।'
मस्क पर महिला के गंभीर आरोप
एश्ले ने यह भी आरोप लगाया कि एलन मस्क ने एक ऐसे सोशल मीडिया यूजर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसने उनकी नाबालिग उम्र की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की थीं। उनका दावा है कि एक्स की सुरक्षा टीम ने उस यूजर के अकाउंट को प्लेटफॉर्म के नियमों के उल्लंघन के कारण एक हफ्ते के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।
एलन मस्क के कितने बच्चे हैं?
एलन मस्क के पहले से ही 12 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी, जस्टिन विल्सन से पांच बच्चे हैं – ट्विन्स विवियन और ग्रिफिन, और ट्रिपलेट्स काई, सैक्सन और डेमियन। मस्क और सिंगर ग्राइम्स के तीन बच्चे हैं – एक्स, एक्सा डार्क साइडेरियल और टेक्नो मैकेनिकस। इसके अलावा, उनकी न्यूरालिंक कार्यकारी शिवोन जिलिस से भी दो जुड़वां बच्चे – स्ट्राइडर और एज्योर हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?Ashley St Clair plotted for HALF A DECADE to ensnare Elon Musk pic.twitter.com/lUsVXN0P5A
— MILO (@Nero) February 15, 2025विज्ञापन
26 वर्षीय कंजर्वेटिव इंफ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने शुक्रवार को एक पोस्ट में लिखा, 'पांच महीने पहले मैंने एक बच्चे को जन्म दिया। एलन मस्क उसके पिता हैं।' उन्होंने इसके साथ ही लैटिन भाषा में 'Alea iacta est' (हिंदी में: पत्थर की लकीर) भी लिखा। एश्ले ने कहा कि उन्होंने अब तक यह जानकारी अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए छुपाकर रखी थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि टैब्लॉयड मीडिया इस खबर को प्रकाशित करने वाला है, तो उन्होंने खुद इसे सार्वजनिक करने का फैसला किया।
विज्ञापन
इसके बाद, एश्ले सेंट क्लेयर ने मस्क पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'एलन, हम पिछले कुछ दिनों से आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपने कोई जवाब नहीं दिया। आप हमसे सीधे बात करने के बजाय ऑनलाइन अफवाहों पर प्रतिक्रिया क्यों दे रहे हैं?'Alea Iacta Est pic.twitter.com/gvVaFNTGqn
— Ashley St. Clair (@stclairashley) February 15, 2025