{"_id":"5e0bacaa8ebc3e8805379582","slug":"husband-murdered-christian-bride-in-pakistan-on-the-very-next-day-of-her-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में ईसाई दुल्हन की शादी के अगले दिन ही पति ने की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक में ईसाई दुल्हन की शादी के अगले दिन ही पति ने की हत्या
Wed, 01 Jan 2020 01:47 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शादी के एक दिन बाद ही ईसाई दुल्हन को उसके पति ने रहस्यमय परिस्थितियों में कथित रूप से मौत के घाट उतार दिया। 30 साल की सवेरा मकबूल की पिछले शनिवार को लाहौर के ही आसिफ जान के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
अगले दिन वह अपने बेडरूम में मृत पाई गई। सवेरा के भाई सुलेमान मसीह द्वारा दायर एफआईआर के मुताबिक, उसकी बहन अपने पति आसिफ और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा गंभीर यातना की शिकार बनी है।
विज्ञापन
मसीह के मुताबिक, जब हम शादी के अगली सुबह रिवाज के तहत आसिफ के घर पहुंचे तो हमें बताया गया कि सवेरा को अस्पताल ले जाया गया है, क्योंकि उसकी तबियत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सवेरा को मृत बताया और शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के कारण इसे पुलिस केस करार दे दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।