{"_id":"5b81046642c792465943006f","slug":"husband-gave-980-kg-coins-as-alimony-to-his-ex-wife-in-indonesia","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 साल से पूर्व पति ने नहीं दिया था गुजारा भत्ता, कोर्ट के आदेश पर दिए 980 किलो वजनी सिक्के","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
9 साल से पूर्व पति ने नहीं दिया था गुजारा भत्ता, कोर्ट के आदेश पर दिए 980 किलो वजनी सिक्के
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला को बीते 9 सालों से उसके पूर्व पति ने गुजारा भत्ता नहीं दिया था। जिसके बाद उसने मध्वा जावा की कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने भी उसकी बात मान ली और उसके पती को 10,500 (करीब 7 लाख) डॉलर देने को कहा। लेकिन हद तो तब हो गई जब वो इन 7 लाख रुपयों के सिक्के लेकर पहुंचा। जिसका वजन 980 किलो था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हेर्मी सत्यवती नाम की महिला को उसके पति द्वी सुसिलार्तो (54) ने गुजारे भत्ते के रूप में सिक्के दिए। इन सिक्कों को सुसिलार्तो के दोस्त ठेले पर रखकर पहुंचे थे। जिन्हें गिनने से हेर्मी के वकील ने इंकार कर दिया। लेकिन इसके बाद कोर्ट ने अपने कर्मचारियों को सिक्के गिनने को कहा तब जाकर उसने रकम स्वीकार की। गिनने पर पता चला कि उसमें 500 डॉलर कम थे।
विज्ञापन
मुश्किल से जुटाई है रकम
मामले पर सुसिलार्तो के वकील ने कहा कि सुसिलार्तो को कोर्ट ने 9 साल पहले ही गुजारा भत्ता देने को कहा था। लेकिन उसकी कमाई बहुत कम है जिस कारण वह कभी भत्ते की रकम नहीं दे पाया। अब उसने 980 किलो वजनी सिक्के अपनी पूर्व पत्नी को दिए हैं। इसके लिए उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मांगी थी। और उनमें से ज्यादातर ने सिक्के ही दिए।
विज्ञापन