फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Husband cuts his wife nose in Pakistan wife hospitalized husband absconding

पाकिस्तान में पति ने पत्नी की काटी नाक, सर के बाल मूंडे, पत्नी अस्पताल में भर्ती, पति फरार

Tue, 17 Sep 2019 06:50 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 17 Sep 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Husband cuts his wife nose in Pakistan  wife hospitalized husband absconding
चाकू (सांकेतिक)

पाकिस्तान में एक आदमी ने अपनी पत्नी के साथ लड़ाई के बाद कथित रूप से उसकी नाक काट दी और सिर के बाल साफ कर दिए। समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसियों ने सोमवार को उस महिला शाजिया को बचाया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने महिला को लाहौर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाजिया का पति सज्जाद अहमद उसे अक्सर प्रताड़ित करता था। वह उसे छोटे-मोटे घरेलू मामलों में पाइप और लोहे की छड़ से पीटता था। पड़ोसियों ने कई बार उसे बचाया।
विज्ञापन


डॉन ने बताया है कि उसे चेहरे की एक जटिल सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसे नकली नाक लगाएंगे। शाजिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी की ससुराल गई थी, तभी उसका पति आ गया। वह उसे वापस घर ले आया, दरवाजा बंद किया और उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके पति ने एक चाकू उठाई और उसकी नाक काट दी। पति की तलाश जारी है, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed