फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hurricane Otis death toll climbs to 43 in Mexico news update

Hurricane Otis: मैक्सिको में तूफान ओटिस का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 43

Mon, 30 Oct 2023 07:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकापुल्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकापुल्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2023 07:58 AM IST
सार

प्रशांत महासागर के तट पर स्थित मैक्सिको के अकापुल्को में बीते बुधवार को 165 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान के कारण 220,035 घर प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के 80 प्रतिशत होटल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
Hurricane Otis death toll climbs to 43 in Mexico news update
अकापुल्को में तूफान ओटिस के बाद मलबे से गुजरता एक व्यक्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैक्सिको में ओटिस तूफान ने तबाही मचा रखी है। यह तूफान इतना खतरनाक हो गया है कि इसने कम से कम 43 लोगों की जान ले ली है। गुएरेरो के गवर्नर एवलिन साल्गाडो पिनेडा के हवाले से बताया गया है कि पिछले सप्ताह आए तूफान के कारण गुएरेरा राज्य में करीब 43 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच पुरुष और 33 महिलाएं हैं। वहीं, अधिकारियों की सूझबूझ से 10 लोगों की जान बचाई जा सकी। 

विज्ञापन

बीते बुधवार को तूफान ने लिया था भयंकर रूप
प्रशांत महासागर के तट पर स्थित मैक्सिको के अकापुल्को में बीते बुधवार को 165 मील प्रति घंटे (266 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से आए तूफान से पर्यटन स्थल खंडहर में बदल गया था। तूफान के कारण 220,035 घर प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, क्षेत्र के 80 प्रतिशत होटल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

विज्ञापन

लोगों के घरों को उजाड़ा
ओटिस ने श्रेणी पांच के तूफान के रूप में तबाही मचाई थी। तटीय इलाकों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यह तूफान इतना तेज था कि इसने लोगों के घरों, उसके बाहर खड़ी गाडियों, बिजली के खंभों, पेड़ों और मोबाइल टावरों को बहुत नुकसान पहुंचाया। इससे सड़क एवं हवाई संपर्क बाधित हो गया है। तूफान की वजह से लगभग नौ लाख की आबादी वाला शहर अकापुल्को उजड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बाढ़ आने की खबर
जानकारी के अनुसार, एक अस्पताल के भूतल में पानी भर गया है। लोगों ने बाढ़ की सूचना दी है। वहीं, एक अन्य अस्पताल में इलेक्ट्रोमैकेनिकल उपकरण और औषधीय गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई। पेड़ गिरने और भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। मेक्सिको के तूफान अलर्ट सिस्टम ने प्रशांत महासागर क्षेत्र में 27 सेंसरों को नुकसान पहुंचने की सूचना दी है। अधिकारियों के अनुसार, अकापुल्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अब परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed