फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hurricane Heshen hits off the coast of Japan and torrential rain with strong winds

जापान के तट से टकराया तूफान ‘हैशहेन’, तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश

Mon, 07 Sep 2020 02:46 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Sep 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
Hurricane Heshen hits off the coast of Japan and torrential rain with strong winds
तूफान - फोटो : अमर उजाला

शक्तिशाली तूफान हैशहेन रविवार को जापान के समुद्री तट से टकरा गया। तूफान के दक्षिणी द्वीप पर पहुंचने पर हवा की रफ्तार 162 किलोमीटर प्रतिघंटे थी। हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। हवा की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि तूफान भारी तबाही मचा सकता है। इसके मद्देनजर 22 हजार सैनिक अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन


शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हवा और बारिश के चलते कई घरों को नुकसान पहुंचा है। इलाके की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसी समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन



अधिकारियों के मुताबिक, कई नदियां उफान पर हैं, जो खतरे के निशान तक पहुंच चुकी हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बचाव टीमें अलर्ट पर हैं और किसी भी अप्रिय हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। हालात बिगड़ने पर ओकीनावा, क्योशू, कागोशिमा और नागासाकी से 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान प्रभावित इलाके के दौरे पर पहुंचे किम
सियोल। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने पूर्वोत्तर में तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा किया और इससे हुए नुकसान का जायजा लिया। किम ने राहत और बचाव कार्य के लिए राजधानी प्योंगयांग से 12 हजार बचाव कर्मियों को भेजने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed