{"_id":"5f43dea68ebc3e3cb961af0f","slug":"hundreds-of-thousands-of-years-old-gold-coins-found-in-pottery-in-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल में मिट्टी के बर्तन से मिले हजारों साल पुराने सैकड़ों सोने के सिक्के","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इजरायल में मिट्टी के बर्तन से मिले हजारों साल पुराने सैकड़ों सोने के सिक्के
Mon, 24 Aug 2020 09:07 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इजराइल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इजराइल
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
इजराइल में मिले सोने के सिक्के
- फोटो : PTI
इजराइल में वहां के कुछ युवकों को खुदाई करते वक्त एक मिट्टी के बर्तन में हजारों साल पुराने सैकड़ों सोने के सिक्के मिले हैं। इस खजाने की खोज 18 अगस्त को की गई थी, इस्राइल एंटीक्विटीज अथॉरिटी ने सोमवार को बताया कि युवाओं द्वारा मध्य इजरायल में नए पड़ोस का निर्माण करने की योजना से यह खुदाई की जा रही थी और उसी दौरान उन्हें यह सिक्के मिले।
विज्ञापन
उत्खनन निदेशक लीत नादव-ज़िव ने कहा, 'जिस व्यक्ति ने 1100 साल पहले इस खजाने को दफनाया था, उसने इसे फिर से पाने की उम्मीद की होगी और इसीलिए एक कील के साथ बर्तन को सुरक्षित कर दिया होगा ताकि यह हिल न पाए। हम केवल अंदाजा ही लगा सकते हैं कि वो व्यक्ति इस खजाने को वापस लेने के लिए क्यों नहीं लौटा।'
विज्ञापन
निदेशक के मुताबिक जिस जगह यह खुदाई हुई है वहां एक कार्यशाला थी और उस क्षेत्र के मालिक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर खुदाई में शामिल एक युवक ने इसे बढ़िया अहसास बताया और रोमांचक कहा। उसने बताया, 'मैंने जब मिट्टी की खुदाई की, तो वहां बहुत पतले पत्ते की तरह कुछ दिखाई दिया। जब मैंने फिर से देखा तो ये सोने के सिक्के थे। इस तरह का विशेष और प्राचीन खजाना मिलना वास्तव में रोमांचक था।'
विज्ञापन
एंटीसिटी अथॉरिटी के एक सिक्का विशेषज्ञ रॉबर्ट कूल ने इसे देखने के बाद कहा, नौवीं शताब्दी के अब्बासिद खलीफा की अवधि में, 24 कैरेट शुद्ध सोने के सिक्के उस समय एक महत्वपूर्ण राशि होते थे।