फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hundreds of people attend funeral services for four members of Indian-origin Sikh family members in Californi

San Francisco: कैलिफोर्निया में हुआ भारतीय मूल के चार सदस्यों का अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Mon, 17 Oct 2022 01:18 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 01:18 PM IST
सार

इस मामले में आरोपी सालगाडो ने अपना जुर्म स्वीकार नहीं किया। उसपर अगले माह  मुकदमा चल सकता है और वह जेल में है।
 

विज्ञापन
Hundreds of people attend funeral services for four members of Indian-origin Sikh family members in Californi
भारतीय मूल के चार सदस्यों की हत्या की गई थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के सिख परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार शनिवार को कैलिफोर्निया के टरलॉक शहर में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। बता दें कि 8 महीने की आरोही ढेरी, उनकी 27 वर्षीय मां जसलीन कौर, उनके 36 वर्षीय पिता जसदीप सिंह और उनके 39 वर्षीय चाचा अमनदीप सिंह का बंदूक की नोक पर अपहरण कर चारों की हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


स्टैनिस्लॉस काउंटी सुपरवाइजर मणि ग्रेवाल ने कहा, हम परिवार को यह दिखाने के लिए आए है कि वह अकेले नहीं हैं। केटीएलए-टीवी ने ग्रेवाल के हवाले से कहा कि जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ रोष है। उनके परिवार और दोस्तों को सदमे से उभरने में समय लगेगा। एलन मोर्चरी में शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरन बड़ी संख्या में लोग इक्ट्ठा हुए थे। यहां सिख परंपरा के अनुसार सभी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


चार हत्या का आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
मर्सिड काउंटी के मुख्य उप जिला अटॉर्नी मैथ्यू सेराटो ने कहा कि सालगाडो ने गुरुवार को अदालत में एक याचिका दायर की। वह अगले महीने कोर्ट में पेश होगा। चारों की हत्या के मामले में सालगाडो को 6 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। भारतीय मूल के परिवार की मौत के लिए विशेष परिस्थितियों में प्रथम श्रेणी की हत्या के चार मामलों का आरोप है। उस पर आगजनी और बन्दूक रखने का भी आरोप है। अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे ताउम्र कैद की सजा हो सकती है। मामले की सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। मूलरूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड के रहने वाले सिख परिवार का कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी में एक व्यवसाय से अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या का प्रयास किया
शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सालगाडो ने पिछले मंगलवार को आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सालगाडो पर ट्रक में आग लगाने, अवैध रूप से एक बन्दूक रखने और आगजनी करने का भी आरोप है। उनके भाई, अल्बर्टो सालगाडो को भी इस मामले में आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। 2005 में सालगाडो एक परिवार को बंदूक की नोंक पर लेकर लूटपाट करने के आरोप में लगभग एक दशक जेल में बीता चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed