{"_id":"631272a357d5641d470b4a5f","slug":"hundreds-including-17-indians-caught-illegally-entering-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: अमेरिका में अवैध रूप से घुसते 17 भारतीयों समेत सौ पकड़े, पाकिस्तान के चार और अफगानिस्तान के छह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: अमेरिका में अवैध रूप से घुसते 17 भारतीयों समेत सौ पकड़े, पाकिस्तान के चार और अफगानिस्तान के छह
Sat, 03 Sep 2022 02:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:46 AM IST
सार
अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इन सभी लोगों को एजेंट लेकर आए थे और इन्हें बाड़ कूदकर जाने का रास्ता दिखाया। इस समूह में ज्यादातर स्पेनिश नहीं जानने वाले लोग है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत की सीमा चौकी पर लगी बाड़ कूदकर भीतर जाने का प्रयास करते 17 भारतीयों समेत सौ लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। सैन डियागो सेक्टर सीमा गश्ती पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार तड़के करीब दो बजे की है। भीतर घुसने का प्रयास करने वाले सभी लोग अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका के निवासी हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इन सभी लोगों को एजेंट लेकर आए थे और इन्हें बाड़ कूदकर जाने का रास्ता दिखाया। इस समूह में ज्यादातर स्पेनिश नहीं जानने वाले लोग है। इस कारण पूछताछ में सुरक्षा बलों को अनुवादकों की मदद लेनी पड़ी। इन सभी को निकटवर्ती थाने ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। ये सभी इसमें पास हो गए।
विज्ञापन
समूह में 79 लोग अकेले तो 18 परिवार के सदस्य
इस समूह में शामिल लोगों में 79 अकेले वयस्क हैं, जबकि 18 परिवारों के साथ हैं। इनमें दो नाबालिग शामिल हैं। समूह के लोग 12 देशों से ताल्लुक रखते हैं। इनमें 37 सोमालिया, 17 भारत, छह अफगानिस्तान, चार पाकिस्तान, तीन ब्राजील के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
इस साल पकड़े गए हैं 1,45,618 अवैध प्रवासी
सैन डियागो सेक्टर में वित्त वर्ष 2022 में 1,45,618 अवैध प्रवासी पकड़े गए हैं। इनमें से 44,444 मैक्सिको से थे, जबकि बाकी अन्य देशों से।