{"_id":"5c9f3c50bdec224b9d4f6b3c","slug":"human-right-violation-cases-in-sindh-state-of-pakistan-appeal-of-uno-intervention","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के सिंध प्रांत मे मानवाधिकार उल्लंघन का मामला, सिंधी कांग्रेस ने यूएनओ से लगाई गुहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के सिंध प्रांत मे मानवाधिकार उल्लंघन का मामला, सिंधी कांग्रेस ने यूएनओ से लगाई गुहार
Sat, 30 Mar 2019 04:14 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 30 Mar 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के सिंध प्रांत मे मानवाधिकार उल्लंघन के मामले
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मानवाधिकार उल्लंघन के लगातार बढ़ते मामलों के बीच विश्व सिंधी काग्रेस ने यूएनओ से टीम भेजकर जांच करने की अपील की है। लंदन स्थित विश्व सिंधी काग्रेस के महासचिव लक्खू लुहाना ने कहा कि सिंधी लोग इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं और हर महीने कम से कम दस लोगों के गायब होने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होने अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पिछले दो महानों में सिंध मे 13 नाबालिग लड़कियों के अपरहरण कर जबरदस्ती धर्मपरिवर्तन कराया गया। बता दें कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में इससे पहले दो हिंदू बहनों का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन के बाद निकाह कराने का मामला सामने आया था ।
विज्ञापन
जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर भारतीय उच्चायोग से मामले की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। सुषमा के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान तिलमिला उठा था और इसे अपना आंतरिक मामला बताया था।
विज्ञापन