फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Howdy Modi Live Updates PM Narendra Modi and US President Donald Trump in Houston

हाउडी मोदी में जब ट्रंप ने कहा मोदी जी क्या एनबीए के मैच में मुझे मुंबई बुलाएंगे

Sun, 22 Sep 2019 11:44 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 22 Sep 2019 11:44 PM IST
सार

  • पोप के अलावा किसी विदेशी नेता के स्वागत को अमेरिका में सबसे बड़ा कार्यक्रम
  • भारत-अमेरिका के बीच संबंधों के मजबूत द्विपक्षीय समर्थन को दर्शाएगा समारोह
  • 50 हजार से भी ज्यादा लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी को देखने-सुनने के लिए जुटेंगे
  • इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करेंगे

विज्ञापन
Howdy Modi Live Updates PM Narendra Modi and US President Donald Trump in Houston
Donald Trump and Pm Modi - फोटो : पीटीआई

विस्तार

'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में सबसे पहले ह्यूस्टन, टेक्सास और अमेरिका को धन्यवाद दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनका नाम पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने से पहले भी सब ट्रंप का नाम लेते थे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले साल एनबीए बास्केट बॉल खेल देखने के लिए हजारों लोगों मुंबई में जुटेंगे, क्या पीएम साहब मैं आमंत्रित हूं? अगर आप बुलाएंगे तो मैं आ सकता हूं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितनी बार भी ट्रंप से मिला हर बार उनका व्यवहार दोस्ताना रहा, वह ऊर्जा से भरे नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप सीईओ से कमांडर इन चीफ बने हैं। ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से ऊंचाई पर पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में चुनाव के वक्त 'अबकी बार मोदी सरकार' की तर्ज पर 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप का मेरे साथ होना दोस्ती का प्रमाण है, हम इस दोस्ती को नए मुकाम पर ले जाएंगे।  उन्होंने कहा कि हमारी पहली मुलाकात में ही ट्रंप ने भारत को सच्चा दोस्त बताया था। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाने पर हम काम कर रहे हैं। दोनों देश रक्षा सहयोग भी बढ़ा रहे हैं, दोनों देशों की सेना ने हाल ही में साथ में अभ्यास किया। चरमपंथी इस्लामिक आंतकवाद से निर्दोष लोगों को हम साथ मिलकर बचाएंगे। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है और भारत के लिए भी सीमा का सुरक्षा महत्वपूर्ण है। अवैध प्रवासी एक खतरा हैं।

भारत और अमेरिका के बीच साझा सपने : ट्रंप

पीएम मोदी के भाषण के बाद डोनाल्ड ट्रंप मंच पर आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीयों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम हमेशा भारत के साथ खड़े हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि भारत की जनता ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दिलाई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब अपने नागरिकों को कट्टर इस्लामी आतंकवाद से बचाने और उससे लड़ने की बात कही तो पूरे स्टेडियम ने उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत की सेना का हम सम्मान करते हैं जो हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और विदेशमंत्री एस जयशंकर ने भी खड़े होकर अभिवादन किया।

ह्यूस्टन में आई बाढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि ह्यूस्टन इस आपदा से बहुत जल्द उबरेगा। हम आपको धन्यवाद देते हैं, आपसे प्यार करते हैं, हमारा प्रशासन आपके लिए रोज लड़ रहा है, आपके लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का सबसे अच्छा मित्र व्हाइट हाउस में है।

उन्होंने कहा कि मैं और मोदी भविष्य का जश्न मनाने पहुंचे हैं। भारत और अमेरिका के बीच साझा सपने हैं, हम लोकतंत्र के लिए समर्पित हैं। हम आजादी को महत्व देते हैं।  



ट्रंप ने कहा कि हम नौकरियां बढ़ाने और लालफीताशाही खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में तीन करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे। मोदी के सुधार कार्यक्रमों से भारत आगे बढ़ा है। मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है। 

ट्रंप ने कहा कि हम कट्टरपंथी इस्लाम से लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हम एकजुट हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध और मजबूत होंगे। ट्रंप ने कहा मोदी बुलाएंगे तो मैं भारत आऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भारत के साथ अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले कभी अमेरिका में उस तरह से निवेश नहीं किया, जैसा अब कर रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि हम भी वैसा ही भारत में कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed