फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   How Singapore tech layoffs are impacting Indians

Singapore: सिंगापुर टेक कर्मचारियों की छंटनी भारतीयों को कैसे प्रभावित कर रही है? जानें सबकुछ यहां

Mon, 14 Nov 2022 08:53 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, सिंगापुर
एएनआई, सिंगापुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 14 Nov 2022 08:53 AM IST
सार

छंटनी के बाद मीडिया रिपोर्टों ने अनुमान लगाया कि अनुमानित 1,000 कर्मचारियों में से  100 पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। जिनमें से अधिकांश सॉफ्टवेयर इंजीनियरों सहित तकनीकी कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
How Singapore tech layoffs are impacting Indians
टेक कर्मचारी - फोटो : PTI

विस्तार

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने घोषणा की है कि वह लगभग 11,000 कर्मचारियों या अपने वैश्विक कर्मचारियों के 13 फीसदी की छंटनी करने जा रही है। इस छंटनी से भारतीय कर्मचारियों पर भी बुरा असर पड़ा है। मीडिया रिपोर्टों ने अनुमान लगाया कि अनुमानित प्रति 1,000 कर्मचारियों में से 100 पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। जिनमें से अधिकांश सॉफ्टवेयर इंजीनियरों सहित तकनीकी कर्मचारी हैं। साल 2021 के सिंगापुर मिनिस्ट्री ऑफ मैनपॉवर के आंकड़ों के आधार पर, 177,100 रोजगार पास धारकों में से लगभग एक चौथाई या लगभग 45,000 भारत से हैं। रोजगार पास धारक उच्चतम योग्य विदेशी पेशेवर हैं और वे प्रति माह कम से कम 2.96 लाख रुपये अर्जित करते हैं। इनमें से कई न केवल मेटा की छंटनी बल्कि तकनीकी क्षेत्र में होने वाली अन्य परेशानियों से भी प्रभावित हैं।

विज्ञापन


फेसबुक, ट्विटर और अमेजन कर रही छंटनी
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरो में इस वर्ष अब तक 73 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। कंपनी के शेयर वर्ष 2016 के अपने न्यूनतम स्तर से भी नीचे पहुंचकर एसएंडपी 500 इंडेक्स के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों की सूची में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद से तेजी से छंटनी की प्रक्रिया की जा रही है। इतना ही नहीं 2004 में शुरू हुई कंपनी के 18 सालों के इतिहास में ये सबसे बड़ी छंटनी हैं। कंपनी की खस्ता माली हालत और खराब तिमाही नतीजों के चलते ये फैसला लिया गया है।  इसके बाद ट्विटर ने भी घाटे की बात कही है औक कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अमेजन में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जेमी जांग ने लिंक्डइन पर लिखा कि उन्हें कंपनी से फायर कर दिया गया है। इसके अलावा, एक पूर्व कर्मचारी के एक पोस्ट में यह भी कहा गया था कि पूरी रोबोटिक्स टीम (Robotics Team) को पिंक स्पिल दी गई थी।
विज्ञापन


भारतीयों पर कैसे पड़ेगा बुरा प्रभाव
सिंगापुर मिनिस्ट्री ऑफ मैनपावर के आंकड़ों के आधार पर, 177,100 रोजगार पास धारकों में से लगभग एक चौथाई या लगभग 45,000 भारत से हैं।  ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि विदेश में आए 1.77 लाख कर्मचारियों में एक चौथाई भारतीय कर्मचारी हैं। छंटनी के बाद इन्हें दूसरी जॉब पाने में दिक्कत आएगी। इसके अलावा नए पेशेवर जो सिंगापुर या अन्य देशों में जाकर जॉब करना चाहते हैं उन्हें निराश होना पड़ सकता है। या तो उन्हें देश में ही कम सैलरी पर काम करना पड़ सकता है या फिर कंपनी के घाटे से उबरने का इंतजार करना पड़ सकता है। अधिकतर कॉलेजों में मेटा, ट्विटर और अमेजन से प्लेसमेंट अधिक होते हैं लेकिन इस तरह से छंटनी भारतीय छात्रों को निराश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed