{"_id":"66d3c5b0a1cb9857ab024903","slug":"houthis-launch-missile-attack-on-ship-in-gulf-of-aden-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Houthi: अदन की खाड़ी में जहाज पर हूतियों ने दागे मिसाइल, गाजा युद्ध शुरू होने के बाद 80 जहाजों को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Houthi: अदन की खाड़ी में जहाज पर हूतियों ने दागे मिसाइल, गाजा युद्ध शुरू होने के बाद 80 जहाजों को बनाया निशाना
Sun, 01 Sep 2024 07:09 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:09 AM IST
सार
यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में जहाज पर मिसाइल से हमला कर दिया। गाजा युद्ध शुरू होने के बाद हूती 80 से ज्यादा जहाजों को निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन
बाज नहीं आर रहे हूती
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदन की खाड़ी में शुक्रवार देर शाम एक जहाज को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागी गईं, जो पास के जल क्षेत्र में गिरीं। इस हमले के पीछे यमन के हूती विद्रोहियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले हूती विद्रोहियों ने यूनानी ध्वज झंडे वाले एक तेल टैंकर में घुसकर उसमें विस्फोटक रखे थे, जिससे बाद में उसमें कई धमाके हुए।
विज्ञापन
ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) केंद्र ने बताया कि हूती विद्रोहियों के ताजा हमले के दौरान दो मिसाइलें अदन से करीब 240 किलोमीटर पूर्व में जहाज के पास गिरीं। जहाज पर चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है। हूती विद्रोहियों ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने अक्तूबर में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से 80 से अधिक जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। हूती विद्रोहियों ने एक जहाज का अपहरण भी किया और हमला कर दो जहाजों को जलमग्न कर दिया, जिसमें चार नाविक मारे गए। इस बीच, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को कहा कि उसने यमन में हूती नियंत्रित क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट कर दिए।
विज्ञापन
बाज नहीं आ रहे हूती
इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद यमन के हूती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश खुले शब्दों में चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन हूती अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका को बना रहा निशाना
बता दें, गाजा में हो रहे इस्राइल हमलों से मध्यपूर्व बौखलाया हुआ है। मध्यपूर्व गाजा में हो रहे हमलों का कारण अमेरिका को मानता है। इसी वजह से हूती विद्रोही अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों के खिलाफ हमले कर रहे हैं। साथ ही कभी ईरान तो कभी जॉर्डन को कभी सीरिया में अमेरिकी सेना और अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन