Houthi Rebel Attack: अमेरिकी जहाज पर विद्रोहियों ने किया ड्रोन हमला, ब्रिटिश सेना ने की पुष्टि
एक दिन पहले ही व्हाइट हाउस के अधिकारी, जॉन किर्बी ने कहा था कि अगर समूह आगे भी हमले जारी रखेगा तो अमेरिका उनका मुकाबला करेगा। किर्बी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। इस दौरान किर्बी ने कहा कि हमें पता है कि समूह के पास अब भी सैन्य शक्ति है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हूती अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अमेरिका की कार्रवाई के बाद एक दिन बाद ही हूती समूह ने समुद्री जहाज पर ड्रोन हमला कर दिया। खास बात यह रही कि हमला इस बार अमेरिका के ही जहाज पर किया गया है। ब्रिटिश नौसेना ने हमले की पुष्टि की है। हूती अपने हमलों के कारण जलमार्गों को खतरनाक बनाता जा रहा है।
कैप्टन ने कहा- जहाज और चालक दल सुरक्षित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्यपूर्व जलमार्गों की देखरेख करने वाली ब्रिटिश नौसेना की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि अदन से लगभग 70 मील दूर दक्षिण पूर्व में हूती ड्रोन अमेरिकी जहाज से टकरा गया था। जहाज के कप्तान ने बताया कि हमले के कारण जहाज में आग लग गई थी। हालांकि, समय रहते उसे बुझा दिया गया था। जहाज और चालक दल सुरक्षित हैं।
जहाज का मालिक अमेरिकी नागरिक
वहीं, हूती के सैन्य प्रवक्त ब्रिगेडियर जनरल याह्मा साड़ी ने जहाज की पहचान जेनको पिकार्डी के रूप में की है। एक पुराने वीडियो में उन्होंने कहा था कि हूती साफ करता है कि अमेरिका के हमलों का उचित जवाब दिया जाएगा। बता दे, पिकार्डी का मालिक अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का रहवासी है।
एक दिन पहले ही अमेरिका ने की थी कार्रवाई
एक दिन पहले, मंगलवार को यूएस कमांड पोस्ट ने ट्वीट कर बताया था कि हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिकी सेना ने हमला किया और समूह की एंटी-शिप मिसाइलों को नष्ट कर दिया। अमेरिका ने विद्रोहियों द्वारा लॉन्च के लिए तैयार चार बैलिस्टिक मिसाइलों को अपने हमले में उड़ा दिया।
अमेरिका आगे भी हमलों का जवाब देंगे
एक दिन पहले ही व्हाइट हाउस के अधिकारी, जॉन किर्बी ने कहा था कि अगर समूह आगे भी हमले जारी रखेगा तो अमेरिका उनका मुकाबला करेगा। किर्बी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। इस दौरान किर्बी ने कहा कि हमें पता है कि समूह के पास अब भी सैन्य शक्ति है। अब उनको तय करना है कि वह इन शक्ति का इस्तेमाल कैसे करेंगे। अगर वे हमले जारी रखेंगे तो हम भी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगे और उनका उचित मुकाबला करेंगे। जैसा हमने आज किया।