फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   House Democrats criticise Trump for targeting India with Russian oil tariffs

US: 'ट्रंप ने भारत पर बेवजह साधा निशाना, चीन ने रूस से ज्यादा तेल खरीदा', डेमोक्रेट्स ने टैरिफ को बताया मनमाना

Thu, 28 Aug 2025 08:38 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 Aug 2025 08:38 AM IST
सार

US: अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति के डेमोक्रेट नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की है कि उन्होंने रूस से तेल खरीदने पर सिर्फ भारत को निशाना बनाया, जबकि चीन जैसे बड़े तेल आयातकों को छोड़ दिया। समिति ने कहा कि इससे अमेरिका-भारत संबंध को नुकसान पहुंच रहा है और यह कदम अमेरिका के हित में नहीं है।

विज्ञापन
House Democrats criticise Trump for targeting India with Russian oil tariffs
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐसा कौन शब्द लिखा, अब जिसका मतलब खोज रही दुनिया - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है कि उन्होंने रूस से तेल खरीदने के मामले में केवल भारत पर टैरिफ लगाए हैं, जबकि चीन और अन्य देशों को छूट दी गई है, जो ज्यादा मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन


'टैरिफ से कमजोर हो रहे अमेरिका-भारत संबंध'
समिति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ट्रंप का केवल टैरिफ से केवल भारत को निशाना बनाना अमेरिकियों को नुकसान पहुंचा रहा है और अमेरिका-भारत संबंधों को कमजोर कर रहा है। समिति ने ट्रंप प्रशासन के इरादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे इस मुद्दे के यूक्रेन से कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीडीसी निदेशक मोनारेज ने एक महीने में ही पद छोड़ा, कई अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी दिए इस्तीफे
विज्ञापन
विज्ञापन


'चीन को नहीं मिली ऐसी कोई सजा'
एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए समिति ने कहा, अगर ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने वाले किसी भी देश के खिलाफ सेकंडरी टैरिफ लागू करने की बात की होती तो बात अलग होती। लेकिन केवल भारत को निशाना बनाने से सबसे उलझन वाली नीति सामने आई है। चीन रूस का सबसे बड़ा तेल आयातक है और अभी भी रियायती दामों पर तेल खरीद रहा है और उसे अभी तक ऐसी कोई सजा नहीं मिली है। 
 

भारत पर लागू हुए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ
समिति की ओर से एक्स पर बुधवार को यह पोस्ट साझा की है। उसी दिन अमेरिका की ओर से भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू हुए हैं। इससे पहले अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग (सीबीपी) की ओर से मसौदा नोटिस जारी किया गया था, जिसमें बताया गया था कि यह आदेश 27 अगस्त से लागू होगा। सीबीपी अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग के तहत काम करने वाली एजेंसी है। 




ये भी पढ़ें: हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र पर फोकस, भारत ने वियतनाम-दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के साथ की रक्षा बैठक

नोटिस के मुताबिक, ये अतिरिक्त टैरिफ राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लगाए जा रहे हैं, जो छह अगस्त 2025 को जारी किया गया था और इसका शीर्षक 'रूसी संघ की ओर से अमेरिका को खतरों का सामना' है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed