{"_id":"5c4ebfeebdec224db8525f9a","slug":"hospital-recruitment-for-brazilian-president-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के राष्ट्रपति सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती, चाकू से हुआ था हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील के राष्ट्रपति सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती, चाकू से हुआ था हमला
Mon, 28 Jan 2019 02:17 PM IST
अजय सिंह
भाषा, साओ पाउलो
भाषा, साओ पाउलो
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
जायर बोलसोनारो
- फोटो : अमर उजाला
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो सर्जरी के लिए रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए। यह सर्जरी एक कोलोस्टोमी थैली को हटाने के लिए की जाएगी जो चुनाव प्रचार के दौरान एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद इलाज के तौर पर उनके शरीर में लगाई गई थी।
विज्ञापन
बोलसोनारो के प्रवक्ता जनरल ओटावियो संताना डो रीगो बारोस ने शनिवार को बताया था कि उनका ऑपरेशन सोमवार को किया जाएगा जिसके बाद उन्हें दो दिन का बेड रेस्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उपराष्ट्रपति हैमिल्टन मोउराव राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
मिनास गेराइस राज्य में चुनावी रैली के दौरान छह सितंबर को बोलसोनारो पर चाकू से हमला किया गया था। चाकू के वार उनके पेट पर लगे थे।
विज्ञापन