फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hosni Mubarak, Egyptian ex president dies at 91

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का निधन, 30 साल तक किया था शासन

Tue, 25 Feb 2020 04:47 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Tue, 25 Feb 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Hosni Mubarak, Egyptian ex president dies at 91
होस्नी मुबारक
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 साल के थे। मिस्र के सरकारी टीवी चैनल ने यह जानकारी दी। कुछ हफ्ते पहले उनकी सर्जरी हुई थी। 
विज्ञापन


मुबारक ने मिस्र पर करीब 30 साल तक राज किया था और 2011 में विशाल प्रदर्शन के बाद उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी। बगावत के बाद उन्हें कई साल तक जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि 2017 में उन्हें कई मामलों में बरी करने के बाद रिहा कर दिया गया था। होस्नी मुबारक के उत्तराधिकारी मोहम्मद मोरसी को लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया था, लेकिन सैन्य तख्तापलट के बाद 2013 में उन्हें हटा दिया गया था। 
विज्ञापन


दो दिन पहले ही मिस्र की एक अदालत ने स्टॉक एक्सचेंज घोटाले के एक मामले में पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के बेटों अला और गमाल मुबारक को बरी कर दिया था। उन्हें देश के स्टॉक एक्सचेंज बाजार और मिस्र के सेंट्रल बैंक के नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होस्नी मुबारक करीब 30 वर्षों तक सत्ता में रहे और इस प्रकार उन्होंने अरब जगत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश का नेतृत्व किया। किसी ने भी शायद ये नहीं सोचा था कि 1981 में अनवर सादात की हत्या के बाद उप-राष्ट्रपति के पद पर मौजूद बहुत ही कम जाने पहचाने नाम होस्नी मुबारक को राष्ट्रपति का पद सौंपा जाएगा और वह इतने वर्षों तक देश की कमान संभाले रहेंगे। उनके 30 साल के शासन काल में आपातकाल सी स्थितियां रहीं क्योंकि कहीं भी पांच से ज़्यादा व्यक्तियों के इकठ्ठा होने पर पाबंदी थी। 

कई बार जानलेवा हमले हुए : 

होस्नी मुबारक पर कम से कम छह बार जानलेवा हमले भी हुए। 1995 में अफ्रीकी देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जब वह इथोपिया गए थे, तब उनकी लिमोजिन कार को निशाना बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed