फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hormuz Strait Reopening US Hopes for Iran Deal Soon, Will Global Shipping and Oil Supply Resume

होर्मुज पर समझौते की उम्मीद: अमेरिका का बड़ा दावा, क्या जल्द खुलेगा दुनिया का सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्ग?

Tue, 04 Aug 2026 09:47 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 04 Aug 2026 09:47 PM IST
सार

Will Strait of Hormuz Reopen?: अमेरिका ने दावा किया है कि होर्मुज को फिर से खोलने के लिए ईरान के साथ मंगलवार या बुधवार तक समझौता हो सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बातचीत जारी है, जबकि कतर भी मध्यस्थता कर रहा है। क्या दोनों देशों के बीच जल्द सहमति बन पाएगी? क्या इसके बाद तेल और अन्य जरूरी सामानों की वैश्विक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी? आइए, अब विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Hormuz Strait Reopening US Hopes for Iran Deal Soon, Will Global Shipping and Oil Supply Resume
जल्द सामान्य होगी होर्मुज से जहाजों की आवाजाही? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को दोबारा खोलने को लेकर बातचीत तेज हो गई है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि दोनों देशों के बीच मंगलवार या बुधवार तक समझौता होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो खाड़ी में फंसे सैकड़ों जहाज फिर से अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेंगे और वैश्विक व्यापार को बड़ी राहत मिल सकती है। यह बयान ऐसे समय आया है जब इस मार्ग के बंद रहने से दुनिया भर में ऊर्जा और व्यापार पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ऐसा समझौता हो सकता है जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोल दिया जाए और मौजूदा तनाव कम हो। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूल सकेगा, तो उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जहाजों की आवाजाही पूरी तरह स्वतंत्र होगी। उनका कहना था कि जैसे ही खाड़ी में फंसे जहाज निकलेंगे, तेल समेत कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन

क्या होर्मुज खुलने से वैश्विक बाजार को राहत मिलेगी?

बेसेंट ने कहा कि होर्मुज के खुलने से केवल कच्चे तेल की आपूर्ति ही नहीं सुधरेगी, बल्कि उर्वरक, रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पाद और औद्योगिक गैसों की सप्लाई भी सामान्य होने लगेगी। उनका मानना है कि समुद्री व्यापार सुचारु होने पर वैश्विक बाजार में कीमतें धीरे-धीरे नीचे आ सकती हैं। फिलहाल बड़ी संख्या में जहाज खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं, जिससे आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की प्राथमिकता आखिर क्या है?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका का अंतिम लक्ष्य ईरान का परमाणु निरस्त्रीकरण है। हालांकि मौजूदा समय में सबसे जरूरी मुद्दा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलना है। उन्होंने कहा कि अभी इस पर अंतिम समझौता नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि बहुत जल्द सकारात्मक नतीजा सामने आ सकता है। दूसरी ओर, ईरान की ओर से अमेरिकी बयानों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कतर की मध्यस्थता से क्या निकलेगा समाधान?

कतर ने पुष्टि की है कि अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशें लगातार जारी हैं। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और प्रधानमंत्री के सलाहकार माजिद अल अंसारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संभावित समझौते के मसौदे का आदान-प्रदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच सीधे वार्ता का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन मध्यस्थों को उम्मीद है कि बातचीत जल्द फिर शुरू होगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समझौता कब होगा, इसकी कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed