फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hopefully Russia, Ukraine will make a deal this week: US President Trump

Russia Ukraine Ceasefire: 'जंग रोकने के लिए रूस और यूक्रेन इस सप्ताह कोई समझौता कर लेंगे', ट्रंप को उम्मीद

Mon, 21 Apr 2025 07:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Apr 2025 07:50 AM IST
सार

Russia-Ukraine Truce: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के मौके पर यूक्रेन में लागू संघर्षविराम को बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर युद्धविराम का दिखावा करने और हमले जारी रखने का आरोप लगाया। उन्होंने शांति समझौते को बढ़ाकर 30 दिन करने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, रूस की ओर से इसका कोई जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन
Hopefully Russia, Ukraine will make a deal this week: US President Trump
ट्रंप, जेलेंस्की और पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि रूस और यूक्रेन इस सप्ताह चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति समझौता कर सकते हैं। रविवार (स्थानीय समय) को अपने मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि एक बार दोनों देश समझौता कर लें, तो दोनों ही देश अमेरिका के साथ व्यापार करके धन कमा सकेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन इस सप्ताह कोई समझौता कर लेंगे। उसके बाद दोनों ही देश अमेरिका के साथ बड़ा व्यापार करना शुरू कर सकते हैं। जैसे हम फल-फूल रहे हैं, वे भी फलेंगे-फलेंगे और धन कमाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर के मौके पर संघर्ष विराम (सीजफायर) लागू करने का एलान किया था। हालांकि, इसे बढ़ाने को लेकर कोई आदेश नहीं दिया गया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को रूस पर ईस्टर पर युद्धविराम का दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस ने ईस्टर पर संघर्षविराम की घोषणा जरूर की है, लेकिन हमले करने बंद नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine Truce: ईस्टर युद्धविराम आगे नहीं बढ़ाएगा रूस; जेलेंस्की बोले- सीजफायर का दिखावा कर रहे पुतिन

रूस की मंशा दिखावटी प्रचार की, युद्ध रोकने की नहीं: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा, 'भारी हथियारों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। यह चिंताजनक है। डोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी सेना की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में कुछ यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इस हमले के जिम्मेदार रूसी सैनिकों को जवाब मिलेगा।' जेलेंस्की ने दोहराया कि यूक्रेन ने युद्धविराम को 30 दिन तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया है, लेकिन रूस की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।  

यूक्रेनी सेना ने ही किए डोनेत्स्क क्षेत्र में हमले: रूसी रक्षा मंत्रालय
दूसरी ओर रूस के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने ही डोनेत्स्क क्षेत्र में रात में हमले किए और 48 ड्रोन रूसी सीमा में भेजे। रूसी सेना ने संघर्षविराम का पूरा पालन किया, लेकिन यूक्रेनी हमलों से नागरिकों की मौत और घायल होने की खबरें हैं। खेरसान क्षेत्र में रूस समर्थित प्रशासन ने भी यूक्रेनी हमले की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed