फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kremlin spokesman: putin has not ordered to extend easter ceasefire

Russia-Ukraine Truce: ईस्टर युद्धविराम आगे नहीं बढ़ाएगा रूस; जेलेंस्की बोले- सीजफायर का दिखावा कर रहे पुतिन

Sun, 20 Apr 2025 10:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Apr 2025 10:11 PM IST
सार

Russia-Ukraine Truce: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के मौके पर यूक्रेन में लागू संघर्षविराम को बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया है। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर युद्धविराम का दिखावा करने और हमले जारी रखने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
kremlin spokesman: putin has not ordered to extend easter ceasefire
वोलोदिमीर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर के मौके पर लागू संघर्षविराम (सीजफायर) को बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया है। रूसी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को रूस पर ईस्टर पर युद्धविराम का दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस ने ईस्टर पर संघर्षविराम की घोषणा जरूर की है, लेकिन हमले करने बंद नहीं किए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विवादित नहर परियोजना पर सिंध से बातचीत करेगी पाकिस्तान सरकार, बढ़ जाएगा पानी संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, रूसी सेना ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह युद्धविराम का पालन कर रही है, लेकिन वे अब भी यूक्रेन में कुछ जगहों पर हमला कर रही हैऔर नुकसान पहुंचा रही है। जेलेंस्की ने कहा,यूक्रेन की सेना ने रविवार सुबह तक 59 बार रूसी गोलाबारी और 5 जमीनी हमले किए हैं। इसके अलावा कई ड्रोन हमले भी हुए।   


रूस की मंशा दिखावटी प्रचार की, युद्ध रोकने की नहीं: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा, भारी हथियारों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा, डोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी सेना की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में कुछ यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इस हमले के जिम्मेदार रूसी सैनिकों को जवाब मिलेगा। उन्होंने लिखा,पुतिन या तो अपनी सेना पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे या फिर रूस की मंशा सिर्फ एक दिखावटी प्रचार करने की है, न कि युद्ध रोकने की। जेलेंस्की ने दोहराया कि यूक्रेन ने युद्धविराम को 30 दिन तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया है, लेकिन रूस की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।  

ये भी पढ़ें: प्रवासन नीति विवाद के बीच पोप फ्रांसिस से मिले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईस्टर संडे की दी शुभकामनाएं

यूक्रेनी सेना ने ही किए डोनेत्स्क क्षेत्र में हमले: रूसी रक्षा मंत्रालय
दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने ही डोनेत्स्क क्षेत्र में रात में हमले किए और 48 ड्रोन रूसी सीमा में भेजे। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने संघर्षविराम का पूरा पालन किया, लेकिन यूक्रेनी हमलों से नागरिकों की मौत और घायल होने की खबरें हैं। खेरसान क्षेत्र में रूस समर्थित प्रशासन ने भी यूक्रेनी हमले की जानकारी दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार रात मॉस्को के चर्च में ईस्टर प्रार्थना में हिस्सा लिया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed