{"_id":"5c19c70bbdec2256ac5021fa","slug":"hongkong-man-named-wong-ching-kit-tossed-cash-on-street-gets-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: गरीबों का हीरो बनने को युवक ने उड़ाए 18 लाख, पहुंचा हवालात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग: गरीबों का हीरो बनने को युवक ने उड़ाए 18 लाख, पहुंचा हवालात
Wed, 19 Dec 2018 09:54 AM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 19 Dec 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
wong ching kit
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में 24 साल के एक युवक को उसकी नेकदिली भारी पड़ गई और वह सीधा हवालात पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को गरीबों की मदद के लिए उसने 20 हजार पाउंड ( करीब 18 लाख रुपए) के नोट हवा में उड़ा दिए। ऐसा करके वह लोगों की नजर में हीरो बनना चाहता था। इस घटना के बाद वोंग चिंग-किट नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक युवक की इस हरकत से सड़क पर लोगों के बीच नोट उठाने की होड़ मच गई थी। जिससे करीब 35 मिनट तक ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई थी। जांच में यह बात सामने आई है कि युवक एक बिटकॉइन इन्वेस्टर है। नोट उड़ाने से पहले वोंग ने फेसबुक लाइव भी किया था।
विज्ञापन
युवक का दावा है कि वह बिटकॉइन के जरिए अमीरों को ठगता है। उसने कितने नोट उड़ाए, इस बात की जानकारी पुलिस ने नहीं दी। लेकिन स्थानीय मीडिया का दावा है कि वोंग ने 20 हजार पाउंड से ज्यादा को नोट उड़ाए हैं। इतनी रकम के नोट वह अपनी कार में लेकर पहुंचा था।

सपने में देखी हीरो बनने की तरकीब
वोंग ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने सपना देखा था कि नोट उड़ाकर गरीबों का हीरो बन सकता है, इसलिए उसने अपने घर की छत से नोट उड़ाए। इसके जरिए वह गरीबों की मदद करना चाहता था।