फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong: Watchdog fines Alibaba and Tencent fined for spreading child sexual material in China

हांगकांग: चीन में बाल यौन सामग्री फैलाने के बाद अलीबाबा व टेन्सेंट पर लगाया जुर्माना

Thu, 22 Jul 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 02:46 AM IST
सार

  • नाबालिगों के लिए हानिकारक सामग्री को खत्म करना चाहता है वॉचडॉग
  • बच्चों के अश्लील स्टिकर या शॉर्ट वीडियो बांटने के लिए लगाया जुर्माना
  • यौन सामग्री का उपयोग करने वाले खातों पर प्रतिबंध लगाने का दिया आदेश

विज्ञापन
Hong Kong: Watchdog fines Alibaba and Tencent fined for spreading child sexual material in China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

चीन के इंटरनेट वॉचडॉग ने बताया कि उसने ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा और गेमिंग फर्म टेन्सेंट द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी यौन सामग्री फैलाने के लिए जुर्माना लगाया है। उसने कहा, इंटरनेट नियामक नाबालिगों के लिए हानिकारक सामग्री को खत्म करना चाहता है।

विज्ञापन


कंपनियों को ट्रैफिक बढ़ाने के लिए ऐसी सामग्री के उपयोग वाले खाते रोकने के आदेश
यह जुर्माना अलीबाबा के ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ताओबाओ, टेन्सेंट की क्यूक्यू मैसेजिंग सर्विस, लाइव-स्ट्रीमिंग साइट कुआइशोउ, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म सिना वीबो और सोशल मीडिया व ई-कॉमर्स सेवा शियाओहोंग्शु सहित इन प्लेटफॉर्म पर बच्चों के अश्लील स्टिकर या शॉर्ट वीडियो बांटने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


कंपनियों को ऐसे मामले सुधारने और अधिक ट्रैफिक लाने के लिए ऐसी सामग्री का उपयोग करने वाले खातों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया था। चीन के साइबरस्पेस प्रशासन ने कहा है कि नाबालिगों के कानूनी अधिकारों और हितों के उल्लंघन के संबंध में शून्य सहिष्णुता का रवैया अपनाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में बच्चों में उत्तेजना पैदा करने वाले स्टिकर की यौन अश्लील तस्वीरें, हिंसक व डरावनी सामग्री वाले एनिमेशन शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed