फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong, Protest continue on 10th consecutive week by democracy Supporters

हांगकांग: लगातार 10वें सप्ताह सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस से झड़प

Sun, 11 Aug 2019 06:03 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, हांगकांग Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 11 Aug 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong, Protest continue on 10th consecutive week by democracy Supporters
हांगकांग में विरोध प्रदर्शन - फोटो : social media
हांगकांग में लगातार 10वें सप्ताह लोकतंत्र समर्थक हजारों प्रदर्शनकारी रविवार को सड़कों पर उतरे। पूरी रात शहर में रैलियां करने के बाद पुलिस को चकमा देकर यह प्रदर्शन किया गया। हांगकांग में व्यापक लोकतांत्रिक आजादी की मांग कर रहे लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि हांगकांग की नेता ने साफ कर दिया है कि वह उनकी मांगें नहीं मानेगी।
विज्ञापन


गर्म मौसम और पुलिस की ओर से लगाई गई पाबंदी के बावजूद रविवार की दोपहर सैकड़ों प्रदर्शनकारी शहर के विक्टोरिया पार्क इलाके में इकट्ठा हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पार्क में इकट्ठा होने की अनुमति दी है, लेकिन हांगकांग के पूर्वी हिस्से में मार्च निकालने का उनका अनुरोध ठुकरा दिया है।
विज्ञापन


25 साल की एक प्रदर्शनकारी वोंग ने कहा कि पुलिस को मार्च करने का हमारा अनुरोध खारिज करने की बजाय लोक सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपनी बेहतरीन कोशिश करनी चाहिए। हम अब भी यहां हैं और हम देखेंगे कि क्या हम बाद में मार्च कर सकते हैं कि नहीं। अवैध रूप से इकट्ठा होने को लेकर हम चिंता नहीं करेंगे। हमारे अधिकार अब भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को शैम शुई पो में दूसरा प्रदर्शन आयोजित करने की भी अनुमति नहीं दी गई, लेकिन वहां भी रैली चल रही है।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

हांगकांग के दो हिस्सों में रविवार शाम सड़कों पर उतरे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने यातयात जाम कर दिया और अधिकारियों पर ईंटें फेंकी। प्रदर्शनकारियों को शैम शुई पो क्षेत्र को छोड़ने की चेतावनी दी गई लेकिन उन्होंने इस चेतावनी की अनदेखी जिसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed