{"_id":"5d5001288ebc3e6ce212b623","slug":"hong-kong-protest-continue-on-10th-consecutive-week-by-democracy-supporters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: लगातार 10वें सप्ताह सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस से झड़प","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग: लगातार 10वें सप्ताह सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस से झड़प
Sun, 11 Aug 2019 06:03 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, हांगकांग
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 11 Aug 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
हांगकांग में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में लगातार 10वें सप्ताह लोकतंत्र समर्थक हजारों प्रदर्शनकारी रविवार को सड़कों पर उतरे। पूरी रात शहर में रैलियां करने के बाद पुलिस को चकमा देकर यह प्रदर्शन किया गया। हांगकांग में व्यापक लोकतांत्रिक आजादी की मांग कर रहे लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि हांगकांग की नेता ने साफ कर दिया है कि वह उनकी मांगें नहीं मानेगी।
गर्म मौसम और पुलिस की ओर से लगाई गई पाबंदी के बावजूद रविवार की दोपहर सैकड़ों प्रदर्शनकारी शहर के विक्टोरिया पार्क इलाके में इकट्ठा हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पार्क में इकट्ठा होने की अनुमति दी है, लेकिन हांगकांग के पूर्वी हिस्से में मार्च निकालने का उनका अनुरोध ठुकरा दिया है।
25 साल की एक प्रदर्शनकारी वोंग ने कहा कि पुलिस को मार्च करने का हमारा अनुरोध खारिज करने की बजाय लोक सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपनी बेहतरीन कोशिश करनी चाहिए। हम अब भी यहां हैं और हम देखेंगे कि क्या हम बाद में मार्च कर सकते हैं कि नहीं। अवैध रूप से इकट्ठा होने को लेकर हम चिंता नहीं करेंगे। हमारे अधिकार अब भी हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को शैम शुई पो में दूसरा प्रदर्शन आयोजित करने की भी अनुमति नहीं दी गई, लेकिन वहां भी रैली चल रही है।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
हांगकांग के दो हिस्सों में रविवार शाम सड़कों पर उतरे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने यातयात जाम कर दिया और अधिकारियों पर ईंटें फेंकी। प्रदर्शनकारियों को शैम शुई पो क्षेत्र को छोड़ने की चेतावनी दी गई लेकिन उन्होंने इस चेतावनी की अनदेखी जिसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गये।