{"_id":"65426fde0ceb5688da056fc8","slug":"homemade-bombs-thrown-at-maitri-express-train-near-ishwari-junction-in-pabna-bangladesh-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: पबना में मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका गया देशी बम, पुलिस ने कहा- कोई भी हताहत नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: पबना में मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका गया देशी बम, पुलिस ने कहा- कोई भी हताहत नहीं
Wed, 01 Nov 2023 09:03 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:03 PM IST
सार
पबना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मसूद आलम ने कहा, ट्रेन पर दो देशी बम फेंके गए, जिससे ट्रेन की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। कोई और नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
मैत्री एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के पबना में ईश्वरडी जंक्शन के पास मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन पर देशी बम फेंके गए। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई क्योंकि गुजरती ट्रेन के बगल में देशी बम फट गए। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब कोलकाता से ट्रेन ढाका की ओर जा रही थी।
ईश्वरडी रेलवे पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) हारुनुज्जमां रुमेल ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, मैत्री एक्सप्रेस पर देशी बम फेंके गए, जिससे ट्रेन के डिब्बे की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई।अधिकारी ने कहा, हालांकि घटनास्थल पर आगजनी के निशान मिले हैं।
पबना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मसूद आलम ने कहा, ट्रेन पर दो देशी बम फेंके गए, जिससे ट्रेन की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। कोई और नुकसान नहीं हुआ। हम मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी बीएनपी द्वारा आहूत नाकेबंदी के दूसरे दिन बुधवार तड़के चटगांव के कर्णफुली उपजिला में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक बस में तोड़फोड़ करने से पहले उसमें आग लगा दी।
कर्णफुली पुलिस स्टेशन के ओसी जहीर हुसैन ने कहा, बस कपड़ा श्रमिकों को उनके कारखाने में छोड़ने के बाद कर्णफुली से पाटिया की ओर जा रही थी। अराजक तत्वों ने बस को रोक लिया और उसमें आग लगा दी। उन्होंने बताया कि चालक और उसका सहायक अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे क्योंकि वे जल्दी से बस से उतर गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।