पाकिस्तान के शाहकोट शहर में तेजी से बढ़ रहे एड्स के मामले, एशिया में दूसरे नंबर पर है पाक
- ननकाना साहिब जिले के शाहकोट में एचआईवी/एड्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं
- पिछले एक साल में शाहकोट में संक्रमित लोगों की संख्या 140 तक पहुंच गई है
- स्थिति के आकलन के लिए प्रांत वार विस्तृत सर्वे कराए जाने की आवश्यकता पर जोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के शाहकोट शहर में एचआईवी और एड्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में इस शहर में संक्रमित लोगों की संख्या 140 तक पहुंच गई है। डॉन अखबार के अनुसार इस संबंध में एक कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा पंजाब सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 140 लोगों में से 85 इस साल संक्रमण से ग्रस्त पाए गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस एजेंसी के फील्ड स्टाफ के सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि ननकाना साहिब जिले के शाहकोट में एचआईवी/एड्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें कहा गया है कि जिला अधिकारियों के पास प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए सुविधाओं की कमी है।
इस वजह से हालात और गंभीर हो रहे हैं। इनमें कुछ मामले ऐसे भी हो सकते हैं जिनके बारे में जानकारी नहीं हो। इसमें स्थिति के आकलन के लिए प्रांत वार विस्तृत सर्वेक्षण कराए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
एशिया में दूसरे नंबर पर है पाक
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार अत्यंत तेजी से बढ़ रहे एचआईवी संक्रमण के मामले में पाकिस्तान समूचे एशिया में दूसरे नंबर पर है। देश में अकेले 2017 में ही संक्रमण के 20 हजार नए मामले सामने आए थे।
पाकिस्तान ने गत मई में तब विश्व स्वास्थ्य संगठन से मदद मांगी थी जब सिंध प्रांत में बड़ी संख्या में एचआईवी के हालिया मामलों का पता चला। इस प्रांत में अब तक 600 से अधिक लोग एचआईवी/एड्स से संक्त्रस्मित हो चुके हैं।