फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hirshvardhan Singh of Indian origin can become President of America announced on twitter

US: भारतीय मूल के हर्षवर्धन ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए ठोकी ताल, ट्विटर पर किया दावेदारी का एलान

Sun, 30 Jul 2023 05:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 30 Jul 2023 05:08 AM IST
सार

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हीर्शवर्धन सिंह ने ट्वीट कर अपनी दावेदारी पेश की है। एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सिंह ने कहा कि जीवन भर वे रिपब्लिकन रहे। उन्होंने हमेशा अमेरिका फर्स्ट की नीति के तहत काम किया। वे रूढ़िवादी हैं।

विज्ञापन
Hirshvardhan Singh of Indian origin can become President of America announced on twitter
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति की भी एंट्री हो गई है। निक्की हेली और विवेक रामास्वामी राष्ट्रपति पद के लिए पहले ही अपनी उम्मीदवारी पेश कर चुके हैं। अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

विज्ञापन

वीडियो ट्वीट कर दी जानकारी
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हीर्शवर्धन सिंह ने ट्वीट कर अपनी दावेदारी पेश की है। एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सिंह ने कहा कि जीवन भर वे रिपब्लिकन रहे। उन्होंने हमेशा अमेरिका फर्स्ट की नीति के तहत काम किया। वे रूढ़िवादी हैं। सिंह ने रिपब्लिकन पार्टी के लिए न्यूजर्सी में रुढ़िवादी विंग को बहाल करने के लिए काम किया। टेक और फार्मा कंपनियों के भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्रता पर लगातार हमला किया जा रहा है। वीडियो में सिंह ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव हुए हैं। इसलिए परिवर्तनों को पलटने और अमेरिकी मूल्यों को स्थापित करने के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यक्ता है। इस वजह से मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन भरने का फैसला किया है। बता दें, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सहित करीब एक दर्जन दावेदार हैं।

विज्ञापन

जानिए क्या बोलीं थीं निक्की
रिपब्लिकन पार्टी की प्रमुख नेता निक्की हेली का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन का दूसरा कार्यकाल नहीं हो सकता। निक्की हेली ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह नई नेता हो सकती हैं। देश को एक नई दिशा मिल सकती है। एक इंटरव्यू में दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत हेली ने कहा कि वह अभी भी संभावित राष्ट्रपति पद के दौड़ पर काम कर रही हैं। 51 वर्षीय भारतीय मूल की अमेरिकी नेता से जब पूछा गया था कि क्या वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने जा रही हैं तो उन्होंने कहा था कि मैं यहां कोई घोषणा नहीं करने जा रही। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान हेली ने संकेत दिया कि वह अमेरिका की नई नेता हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed