{"_id":"5aa4acb34f1c1ba9758b4c2b","slug":"hinglish-language-course-will-be-start-in-britain-s-portsmouth-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के कालेज में होगा हिंग्लिश का कोर्स","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन के कालेज में होगा हिंग्लिश का कोर्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ कालेज में एक नई भाषा हिंग्लिश पढ़ाई जाएगी। यह हिंदी और अंग्रेजी के मेल से बनी भाषा है। कालेज के ई-6 प्रोग्राम के प्रमुख जेम्स वाट्र ने कहा, पिछले साल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह कोर्स शुरू किया गया था। पर इसकी सफलता को देखते हुए अब इसे वृहद रूप में शुरू किया जाएगा। भारतीय कंपनियों में काम करने वाले छात्रों में यह कोर्स खूब लोकप्रिय हुआ है।
विज्ञापन
नवंबर 2017 में कुछ छात्रों के लिए यह कोर्स शुरू किया गया था। इसका मकसद इस भाषा के प्रति लोगों में जागरूकता लाना था और उन्हें बताना था कि कैसे हिंग्लिश ब्रिटेन और दुनिया के समाज और बिजनेस में इस्तेमाल की जा रही है। हिंग्लिश शिक्षक विराज शाह के मुताबिक यहां भारतीय फिल्में खूब देखी जाती हैं। उनके टाइटल, गाने से लेकर पटकथा तक सब कुछ हिंग्लिश में ही होता है।
विज्ञापन