फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu youth Om Prakash coming to India on pilgrimage from Pakistan kidnapped from Wagah Border

Pakistan: तीर्थयात्रा पर भारत आ रहा हिंदू युवक वाघा सीमा से अगवा, बहन का दावा- अज्ञात लोगों ने उठाया

Sat, 01 Mar 2025 05:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 05:24 AM IST
सार

बहन निर्मला ने कहा- उनके भाई ओम प्रकाश कुमार को 21 फरवरी को लाहौर की ओर वाघा सीमा आव्रजन कार्यालय से अगवा किया गया था। वह अब भी लापता है।
 

विज्ञापन
Hindu youth Om Prakash coming to India on pilgrimage from Pakistan kidnapped from Wagah Border
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तान में हिंदू युवक ओम प्रकाश कुमार को अज्ञात लोगों ने वाघा सीमा पार कर भारत में तीर्थ यात्रा पर जाने से कुछ मिनट पहले उठा लिया। प्रकाश की बहन निर्मला ने यह दावा करते हुए कहा कि उनका परिवार कराची से 230 किमी दूर मीरपुरखास में रहता है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख व सरकार से उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।

विज्ञापन


निर्मला ने कहा, उनके भाई ओम प्रकाश कुमार को 21 फरवरी को लाहौर की ओर वाघा सीमा आव्रजन कार्यालय से अगवा किया गया था। वह अब भी लापता है। हिंदू अधिकार संगठन पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शिवा काची द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में निर्मला ने कहा, वह और उनका परिवार गंगा की तीर्थ यात्रा के लिए भारत जा रहे थे। पेशे से डॉक्टर निर्मला ने कहा,  जब वे सभी आव्रजन काउंटर पर थे, तब सादे कपड़ों में कुछ लोग प्रकाश के पास आए और उससे पूछताछ करने लगे। बाद में   उन्होंने उसका पासपोर्ट, वीजा फॉर्म और मोबाइल फोन ले लिया और उसे दूसरे कमरे में ले गए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने बरती है खामोशी
ओम प्रकाश की बहन निर्मला ने बताया कि सादा कपड़ों में कुछ लोग जब प्रकाश के पास आए तब मैंने पूछताछ की और रोना शुरू किया। इस पर उनमें से एक व्यक्ति ने मुझे अपने परिवार को वापस घर ले जाने के लिए कहा। हम केवल इतना जानते हैं कि उसके बाद वे लोग मेरे भाई को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और वह अभी तक वापस नहीं आया है। पाकिस्तान ने इस पर खामोशी बरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed