फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu temple vandalised in Sindh, Girl Kidnapped And Forcibly Converted To Islam

पाकिस्तान: सिंध में एक और मंदिर में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़, हिंदू समुदाय का उत्पीड़न जारी

Mon, 27 Jan 2020 10:03 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 27 Jan 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Hindu temple vandalised in Sindh, Girl Kidnapped And Forcibly Converted To Islam
पाकिस्तान में तोड़ा गया हिंदू मंदिर - फोटो : Twitter

पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार सिंध प्रांत के एक मंदिर पर भीड़ ने हमला कर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। भीड़ ने वहां मौजूद लोगों से मारपीट भी की। 

विज्ञापन


बता दें कि सितंबर महीने में सिंध में ही एक और हिंदू मंदिर में कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की थी। इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले सिखों के सबसे पवित्र गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर भी कट्टरपंथियों की भीड़ ने हमला किया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार नायला इनायत ने इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि सिंध में अब एक और हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। थारपरकर के चाचरो में भीड़ ने माता रानी भातियानी मंदिर में पवित्र मूर्ति और ग्रंथों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन में सिंध सबसे आगे

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की घटनाएं अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल में ही सिंध प्रांत के जैकोबाबाद से एक हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया। बाद में एक मुस्लिम लड़के के साथ उसका निकाह भी करवा दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली अरोक कुमारी उर्फ महक कुमारी का 15 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद से जैकोबाबाद में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रदर्शन भी किया था लेकिन पाकिस्तानी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

बाद में खुलासा हुआ कि उस लड़की अरोक कुमारी का धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक अली रजा के साथ निकाह करा दिया गया। धर्म परिवर्तन के बाद अरोक कुमारी को अलीजा नाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed