{"_id":"5e4bfbc18ebc3ef2682633cf","slug":"hindu-girl-kidnapped-in-pakistan-protest-in-britain-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में हिंदू लड़की के अपहरण, धर्मांतरण पर ब्रिटेन में विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक में हिंदू लड़की के अपहरण, धर्मांतरण पर ब्रिटेन में विरोध
Tue, 18 Feb 2020 09:40 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 18 Feb 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और भारतीय प्रवासियों ने ‘जस्टिस फॉर महक कुमारी’ अभियान के तहत पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ पाकिस्तानी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू लड़की महक का पाकिस्तान में अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कर दिया गया था।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। वहां अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया जाता है और उनकी शादी किसी मुस्लिम से कर दी जाती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में मानवाधिकारों को आए दिन ताक पर रख ऐसी घटनाएं होती हैं। लोगों ने कहा, पाकिस्तान दूतावास अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही बर्बरता का जवाब दे। इस दौरान शर्म करो पाकिस्तान के नारे लगाए गए और मांग रखी कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान देश में बाल शोषण के इस सबसे बड़े रूप के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन